महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। मुख्य रूप से यह जीत बीजेपी की है। बीजेपी को महाराष्ट्र में पहले कभी इतनी सीटें नहीं मिली थीं। महायुति की दोनों सहयोगी दलों की कुल सीटों से ज्यादा सीटें अकेले बीजेपी को मिली हैं। लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने किसी बड़े राज्य में पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है। लोकसभा चुनावों की सीटों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र दूसरा सबसे अहम राज्य है। उम्मीद है कि 25 नवंबर को स्टॉक मार्केट पर इसका पॉजिटिव असर दिखेगा।