क्या आप हर दो-चार दिनों के बाद स्टॉक मार्केट्स में आने वाली तेजी को लेकर उत्साहित हैं? अगर हां तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। स्टॉक मार्केट्स में और 20 फीसदी की गिरावट आने वाली है। ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने यह अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि स्टॉक मार्केट्स डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से यहां से और 20 फीसदी तक गिर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इनवेस्टर्स का तो मानना है कि ट्रंप के टैरिफ का असर अमेरिकी इकोनॉमी पर पड़ना शुरू हो गया है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का सबसे ज्यादा असर अमेरिकी मार्केट पर पड़ा है। अमेरिकी मार्केट का प्रमुख सूचकांक नैस्डेक इस साल करीब 20 फीसदी तक गिर चुका है।
