Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए। विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार में पैसा डालने और बैकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों का जोश हाई दिखा। कारोबार के अंत, सेंसेक्स 1,078.88 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 323.55 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 23,673.95 के स्तर पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, SBI, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड जैसे स्टॉक्स 4.5% तक उछल गए।
