Get App

Stock Markets: इन पांच शेयरों ने 2025 में निवेशकों को किया मालामाल, क्या आपने किया है निवेश?

2025 में भले ही स्टॉक मार्केट्स ने ज्यादातर निवेशकों को निराश किया। लेकिन, कुछ शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। कुछ शेयरों ने तो निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना कर दिया। इनमें कई सेक्टर के शेयर शामिल हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 6:23 PM
Stock Markets: इन पांच शेयरों ने 2025 में निवेशकों को किया मालामाल, क्या आपने किया है निवेश?
इस साल BSE Midcap Index 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि BSE SmallCap Index में 9 फीसदी गिरावट आई है।

साल 2025 शेयरों के निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा। पूरे साल बाजार पर दबाव दिखा। फॉरेन फंडों की बिकवाली से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना रहा। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को काफी सहारा दिया। इससे बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई। सेंसेक्स और निफ्टी में से दोनों रिटर्न करीब 10-10 फीसदी रहा है। लेकिन, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा।

कई निवेशकों का कहना है कि सेंसेक्स और निफ्टी में 10 फीसदी तेजी के मुकाबले उनके पोर्टफोलियो का रिटर्न काफी कम है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी वजह स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों का कमजोर प्रदर्शन है। इस साल BSE Midcap Index 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि BSE SmallCap Index में 9 फीसदी गिरावट आई है। इसलिए उन निवेशकों के पोर्टफोलियो का रिटर्न काफी कम रहा है, जिनमें मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ज्यादा हैं।

2025 में भले ही स्टॉक मार्केट्स ने ज्यादातर निवेशकों को निराश किया। लेकिन, कुछ शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। कुछ शेयरों ने तो निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना कर दिया। इनमें कई सेक्टर के शेयर शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर बाजार में भी कुछ शेयर कमाल का प्रदर्शन करते हैं।

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक प्राइवेट बैंक है। 24 दिसंबर को यह शेयर 0.41 फीसदी चढ़कर 304.85 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर ने 2025 में निवेशकों को मालामाल किया है। इस साल इसने 93 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 1 जनवरी, 2025 को इस शेयर का भाव सिर्फ 157.80 रुपये था। अभी भाव 300 के पार चल रहा है। इसका मतलब है कि इस शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें