अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू हुए एक हफ्ता बीत चुका है। 28 फरवरी दिन शनिवार को यह लड़ाई शुरू हुई थी। इस बीच, दोनों में से कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। क्रूड की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शेयर बाजारों पर दबाव दिख रहा है। माना जा रहा है कि अगर लड़ाई जल्द खत्म नहीं होती है तो इसका भारत जैसे देशों पर काफी खराब असर पड़ेगा, जो एनर्जी की अपनी जरूरत के लिए इंपोर्ट पर निर्भर हैं। सवाल है कि अगर यह लड़ाई जल्द खत्म नहीं हुई तो क्या होगा?
