Get App

Kernex Microsystems Share Price : केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर इंट्राडे में 2% भागे, 411 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर ने दिया बूस्टर डोज

Kernex Microsystems Share Price : कंपनी को 505 ऑनबोर्ड कवच (KAVACH) लोकोमोटिव इक्विपमेंट सिस्टम सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इसके बाद आज के कारोबारी सत्र में ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा भागा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:58 AM
Kernex Microsystems Share Price : केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर इंट्राडे में 2% भागे, 411 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर ने दिया बूस्टर डोज
Kernex Microsystems Share : पिछले नौ महीनों में स्टॉक में 56 फीसदी की तेज़ी आई है। इस शेयर ने 15 अक्टूबर, 2025 को 52-हफ़्ते का हाई 1,433.95 रुपए और 18 मार्च, 2025 को 52-हफ़्ते का लो 625.55 रुपए का स्तर छुआ था

Kernex Microsystems Share Price : 12 फरवरी को शुरुआती ट्रेड सेशन में केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर 2 तक भागते नजर आए हैं। कंपनी को ₹411.17 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में नजर आ रहा है। सुबह 09.15 बजे के आसपास केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (इंडिया) BSE पर 31.80 रुपये या 2.57 फीसदी बढ़कर 1,269.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल अभी 11.40 बजे के आसपास ये शेयर ऊपर से फिसल कर लाल निशान में आ गया है। फिलहाल ये शेयर एनएसई पर 19.90 रुपए यानी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 1219 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW),वाराणसी ने कंपनी को 505 ऑनबोर्ड कवच (KAVACH) लोकोमोटिव इक्विपमेंट सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर की वैल्यू 411 करोड़ रुपये है।

जानिए क्या है कवच सिस्टम

रेल मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया है, "अगर लोको पायलट ब्रेक नहीं लगा पाता है, तो कवच ऑटोमैटिक ब्रेक लगाकर ट्रेन को तय स्पीड लिमिट में चलाने में लोको पायलट की मदद करता है और खराब मौसम में भी ट्रेनों को सुरक्षित चलाने में मदद करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें