टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सेनवैट क्रेडिट (Cenvat credits) मंजूरी से जुड़े दिल्ली HC के फैसले को बरकरार रखा है। इससे इंडस टावर की देनदारी में 3700 करोड़ की कमी आएगी। दिल्ली HC ने अपने फैसले में कहा था कि टावर पार्ट्स, शेल्टर्स पर इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट से टेलीकॉम कंपनियों की याचिका को मंजूरी मिल गई है। एयरटेल, वोडा-आइ़डिया, टाटा टेलीकम्युनिकेशन ने ये याचिका डाली थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि टेलीकॉम और टावर कपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट ले सकती हैं। टावर पार्ट्स और शेल्टर्स पर इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया जा सकता है।
