Stock of the day : नतीजों के बाद 15% तक भागे ये शेयर, बने रहें या बुक कर लें मुनाफा?

आरती इंडस्ट्रीज में भी जोरदार तेजी है ये आज का स्टॉक ऑफ द डे है। कंपनी को एक मल्टीनेशनल कंपनी से चार साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 6000 करोड़ रुपए है। पिछले 1महीने में कंपनी को दूसरा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये शेयर भी करीब 4 फीसदी भागा है

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 5:45 PM
LTI माइंडट्री और ICICI प्रू लाइफ भी आज फोकस में है। इन दोनों शेयरों में आज 10-10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock of the day : सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि OFSS का शेयर आज स्टॉक ऑफ द डे बना हुआ है। स्टॉक में 15-16 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में तिमाही और सलाना दोनों आधार पर जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी मार्जिन भी काफी बढ़चढ़ कर आए है। अच्छे रिजल्ट के बाद उम्मीद है कि आने वाले क्वार्टस में भी ग्रोथ बनी रहेगी।

    इसके अलावा आरती इंडस्ट्रीज में भी जोरदार तेजी है ये आज का स्टॉक ऑफ द डे है। कंपनी को एक मल्टीनेशनल कंपनी से चार साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 6000 करोड़ रुपए है। पिछले 1महीने में कंपनी को दूसरा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये शेयर भी करीब 4 फीसदी भागा है।

    LTI माइंडट्री और ICICI प्रू लाइफ भी आज फोकस में है। इन दोनों शेयरों में आज 10-10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद से कमजोर नजीजों और नतीजों के बाद मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री ने इस दोनों शेयरों को आज बड़ी चोट पहुंचाई है।


    HDFC बैंक में अभी और गिरावट मुमकिन, IT शेयरों में दिख रहे कमाई के मौके

    उधर बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 21400 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा है। मिडकैप इंडेक्स भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। NBFCs और मेटल कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। हालांकि सरकारी बैंक, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी लौटी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।