Stock calls : अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट (Alchemy Capital Management) के फंड मैनेजर और क्वांट हेड आलोक अग्रवाल मार्केट फंडामेंटल अपनी राय देते हुए कहा कि अक्टूबर में FIIs की काफी बिकवाली रही है। अब जहां ग्रोथ नजर आए वहीं रहना चाहिए। तीन साल से टू-व्हीलर काफी चले हैं। अब इनके वैल्युएशन महंगे हो गए हैं। बता दें कि आलोक के पास इक्विटी फंड मैनेजमेंट का 22 सालों से अधिक का अनुभव है। 2022 में अल्केमी के साथ जुड़ने से पहले इन्होंने ड्यूश एसेट मैनेजमेंट, के.आर. चोकसी सिक्योरिटीज और टाटा ग्रुप के साथ भी काम किया है।
