Hot picks: कमजोर शुरूआत के बाद बुल्स वापसी करने की कोशिश में दिख रहे हैं। निफ्टी नीचे से करीब 200 अंक सुधरा है। मिडकैप शेयरों में अच्छा जोश दिख रहा है। अमेरिका में मंदी की आशंका से IT शेयरों पर दबाव है। IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी नीचे है। इंफोसिस और TCS 2-2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। परसिस्टेंट, कोफोर्ज जैसे मिडकैप IT भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब एक फीसदी टूटा है। हालांकि ऑटो सेक्टर रफ्तार दिखा रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए फोर्ट कैपिटल (Fort Capital) के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर ने कहा कि ट्रंप के चलते इस समय घरेलू इकोनॉमी पर आधारित शेयर ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।
