Get App

Stock to buy : खपत से जुड़े एफएमसीजी स्टॉक्स में शानदार मोमेंटम, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर रहे नजर

Stock to buy : आशीष बहेती ने कहा कि किसी भी डिप में बाइंग अपॉर्चुनिटी ढूंढनी चाहिए। निफ्टी के लिए नीचे 24,200 पर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। यहं पर ही एक स्टॉप लॉस मेंटेन करना है। निफ्टी में ऊपर की तरफ 24,850 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 11:46 AM
Stock to buy : खपत से जुड़े एफएमसीजी स्टॉक्स में शानदार मोमेंटम, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर रहे नजर
Market View : आशीष बहेती ने कहा कि कंजम्प्शन रिलेटेड और एफएमसीजी स्टॉक्स में बहुत शानदार मोमेंटम बना हुआ है

Stock to buy : बाजार में आज भी कमजोरी देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 673.86 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 77,842 के आसपास और निफ्टी 163.60 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 24,215 के करीब कारोबार कर रहा था। लगभग 1571 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। 2020 शेयरों में गिरावट आई थी और 162 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,मेटल,प्राइवेट बैंक और PSU बैंक 0.5-1 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। जबकि हेल्थकेयर,मीडिया और कैपिटल गुड्स 0.5-2% ऊपर नजर आ रहे थे। निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में Trent, Tech Mahindra, M&M, Interglobe Aviation और Shriram Finance शामिल हैं,जबकि सबसे ज़्यादा फ़ायदा कमाने वालों में Dr Reddy's Labs, Jio Financial, Cipla, Sun Pharma और ONGC शामिल हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ़्लैट ट्रेड कर रहे हैं।

ऐसे में आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है और आज किस शेयर में अच्छी कमाई के मौके हैं इस पर बात करते हुए प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज (Profit Mart Securities) के रिसर्च हेड आशीष बहेती ने कहा कि कल निफ्टी आईटी 4% डाउन था और उसके बाद क्रूड भी वापस 100 डॉलर के आसपास में चला गया। इस सब के बावजूद निफ्टी में कल सिर्फ 200 पॉइंट तक की ही गिरावट देखने मिली। परसों जितनी बढ़त हुई थी। कल उतनी ही गिरावट रही। वीकली बेसिस पर हम फ्लैट ही है। यह निफ्टी के लिए एक पॉजिटिव साइन है। ऐसे में अभी भी बाय ऑन डिप्स की रणनीति कायम है। हमें लग रहा है कि किसी भी डिप में बाइंग अपॉर्चुनिटी ढूंढनी चाहिए। नीचे 24,200 पर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। यहं पर ही एक स्टॉप लॉस मेंटेन करना है। निफ्टी में ऊपर की तरफ 24,850 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

अगर मैं बैंक निफ्टी की बात करें तो इस हफ्ते कल तक इसमें लगभग 550 अंकों की बढ़त आई है। निफ्टी की तुलना में यहां पर ज्यादा स्ट्रेंथ दिख रही। बैंक निफ्टी में भी 56,800 का एक स्टॉप लॉस लगाकर तेजी की तरफ बने रहें या कोई गिरावट आए तो खरीदारी करें। ऊपर में इसमें 58,000 तक के लेवल मुमकिन है

आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए आशीष बहेती ने कहा कि कंजम्प्शन रिलेटेड और एफएमसीजी स्टॉक्स में बहुत शानदार मोमेंटम बना हुआ है। इसमें से यूनाइटेड स्पिरिट्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। यहां पोजीशन बनाई जा सकती है। इसके लिए 1370 का स्टॉप लॉस लगाना है। ऊपर में इसमें 1430 रुपए तक के टागेट मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें