Trading guide: बड़े गैप-डाउन के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

Trading guide: LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि बुधवार को खराब शुरुआत के बाद Nifty 50 पूरे दिन मंदी के दबाव में रहा। हालाँकि,नियर टर्म के लिए बाज़ार का रुख सकारात्मक बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स 50 EMA के ऊपर बना हुआ है। RSI,ऑवरली चार्ट पर मंदी का संकेत दे रहा है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Trading guide: अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं,जिसमें गिरावट की संभावना ज़्यादा है

Trading guide: बड़े गैप-डाउन के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी,निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24300 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 400 प्वाइंट का दबाव है। हल्की बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। डॉ रेड्डीज करीब 5 फीसदी उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। एनर्जी और चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी है। लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स एक से सवा फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में आज बाजार में क्या हो रणनीति, आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीस-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24477-24481/24531 और बड़ा रजिस्टेंस 24589-24623/24666 (100DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 24200-24289 और अगला बड़ा बेस 24039-24109 पर है। कल बेस-1 का टूटना दबाव का बड़ा संकेत था,कोई खास रिवर्सल नहीं आया। IT के कमजोर नतीजों ने दबाव बढ़ाया,कल निफ्टी 20DEMA के नीचे बंद हुआ। कैश में FII/DII दोनों ने बेचा,FII ने लॉन्ग घटाए/शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट 1.83 लाख पर रहे।


24400-500-600 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। 24400/300 पर पुट जमें हैं। कल अमेरिकी बाजार में मजबूती पर बंद हुआ, लेकिन ब्रेंट $100 के पार चला गया। क्रूड में तेजी से अब तक मजबूत पिलर निफ्टी बैंक के लिए निगेटिव होगा। आज कई नतीजे है। FMCG अच्छा कर रहा है,लेकिन क्रूड में तेजी निगेटिव है। एक्सपायरी,सेटअप और आंकड़ों को देखते हुए रेंज में कारोबार मुमकिन है। आज 24477/481 और 24309/220 रेंज संभव है,इसी रेंज पर फोकस करें। निफ्टी और निफ्टी बैंक निर्णायक रुप से बेस-1 तोड़ेगा तो कमजोरी बढ़ेगी।

दोनों इंडेक्स में बेस-1 की ओर गिरावट आने पर शॉर्ट सौदों के मौके खुलेंगे। बेस-1 के ऊपर निफ्टी रेंज में रहेगा,मजबूती सिर्फ 24531 के ऊपर दिखेगी। 24531 के ऊपर 100DEMA होल्ड करेगा, लेकिन इसके लिए क्रूड में नरमी जरूरी है।

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि बुधवार को खराब शुरुआत के बाद Nifty 50 पूरे दिन मंदी के दबाव में रहा। हालाँकि,नियर टर्म के लिए बाज़ार का रुख सकारात्मक बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स 50 EMA के ऊपर बना हुआ है। RSI,ऑवरली चार्ट पर मंदी का संकेत दे रहा है। इसके अलावा छोटे टाइमफ्रेम पर इंडेक्स 20 EMA से नीचे गिर गया है,जो तेज़ी के कम होने का संकेत है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX पॉज़िटिव बना रहा। हालांकि,यह अभी भी 50 EMA से नीचे है,जो निवेशकों के बीच डर कम होने का संकेत देता है। सेटअप बैलेंस्ड और नान-इंडीकेटिव लग रहा है। मध्य पूर्व से होने वाले किसी भी घटना का गुरुवार की ट्रेडिंग पर असर पड़ेगा। निचले स्तर पर,सपोर्ट 24,200 पर है, जिसके नीचे इंडेक्स 23,900 की ओर गिर सकता है। ऊपरी स्तर पर 24,600 फिर से रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,जहां डेली टाइमफ्रेम पर 100 EMA स्थित है।

रणनीति: Nifty April 24,200 PE को ₹140 से ऊपर खरीदें, ₹200 के स्टॉप-लॉस के साथ और ₹114 का लक्ष्य रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र  कुमार ने कहा निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57515-57716/57891 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58023-58229/58378 पर है। इसके लिए पहला बेस 56801-57010 पर और बड़ा बेस 56228/56461-56610 पर है। यह अभी भी मजबूत इंडेक्स है। कल बेस-1 से रिवर्सल में शानदार लॉन्ग ट्रेड मिला। लेकिन क्रूड में तेजी के चलते क्लोजिंग में निफ्टी बैंक भी ऊपर से फिसला। 57500/57800/58000 पर कॉल राइटर्स और 57000-56800-56500 पर पुट राइटर्स हैं।

क्रूड को लेकर बैंक निफ्टी काफी सेंसेटिव है। बेस-1 आज काफी अहम होगा। अगर बेस-1 होल्ड किया तो रजिस्टेंस-1 की ओर रिवर्सल में लॉन्ग के मौके मिलेंगे। 57010-56801 के नीचे फिसला तो बैंक निफ्टी के साथ बाजार पर भी दबाव बढ़ेगा। 57010-56801 के नीचे टिका तो नीचे बेस-2 टेस्ट को करेगा,इसी हिसाब से ट्रेड करें।

रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी ने कल डेली टाइमफ्रेम पर एक बेयरिश हरामी पैटर्न बनाया है जो यह संकेत देता है कि शॉर्ट-टर्म में इसमें थोड़ी गिरावट आ सकती है या फिर इसकी तेज़ी कम से कम कुछ समय के लिए रुक सकती है। बुधवार को आई गिरावट की मुख्य वजह प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में आई कमज़ोरी थी। आवरली RSI ने एक नेगेटिव डाइवर्जेंस बनाया है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि मार्केट के मोमेंटम में बेयरिश बदलाव आ सकता है।

अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं,जिसमें गिरावट की संभावना ज़्यादा है। निचले स्तर पर सपोर्ट 56,450 पर है। ऊपरी स्तर पर रेजिस्टेंस 57,500 पर है।

अहम रेजिस्टेंस: 57,500

अहम सपोर्ट: 56,900, 56,450

रणनीति: Bank Nifty April 56,700 PE को ₹420 से ऊपर खरीदें, ₹330 के स्टॉप-लॉस के साथ और ₹550 का लक्ष्य रखें।

 

Trading Plan: स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन और सेक्टर रोटेशन जारी रहने के साथ बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।