Stocks in Focus: इन 6 कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks in Focus: 6 कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इन डील्स से शेयरों में हलचल दिख सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कोल कंपनी Coal India Ltd को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।

Stocks in Focus: शेयर बाजार में कई कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। इंफ्रा, एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां फोकस में हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर ऑर्डर सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, जो लंबी अवधि की कमाई का संकेत देते हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स की आगे की चाल पर टिकी रहेगी।

Coal India

सरकारी कोल कंपनी Coal India Ltd को Telangana Power Generation Corporation Ltd से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यानी BESS से जुड़ा है। प्लांट चाउटुप्पल में लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 750 MWh होगी। यानी 187.5 MW चार घंटे के लिए। कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट करीब ₹1,057.09 करोड़ है। इसे 18 महीने में पूरा करना है। इसके लिए BESPA एग्रीमेंट साइन होगा।


एग्रीमेंट के तहत कंपनी ₹3.14 लाख प्रति MW प्रति माह के टैरिफ पर पावर सप्लाई करेगी। जरूरी गारंटी और डॉक्यूमेंट 15 दिन में जमा करने होंगे। इसके बाद फाइनल एग्रीमेंट साइन होगा। यह डील किसी रिलेटेड पार्टी से नहीं है। यह कदम Coal India के लिए अहम है। कंपनी अब कोयला से आगे बढ़कर रिन्यूएबल और एनर्जी ट्रांजिशन में भी उतर रही है। शेयर प्राइस की बात करें तो ऐलान से पहले स्टॉक ₹445.10 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में इसमें करीब 14.63% की तेजी आई है।

Thermax Ltd

इंडस्ट्रियल और एनर्जी सेक्टर की Thermax Ltd की सब्सिडियरी Thermax Babcock & Wilcox Energy Solutions Ltd. को करीब ₹1,600 करोड़ का काम मिला है। यह प्रोजेक्ट मध्य भारत में है। इसमें 1x800 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनेगा। कंपनी बॉयलर पैकेज तैयार करेगी। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई शामिल है। इंस्टॉलेशन की निगरानी भी करेगी। कमीशनिंग और परफॉर्मेंस टेस्टिंग भी इसी दायरे में आएंगे। काम तय माइलस्टोन के हिसाब से पूरा होगा।

कंपनी के एमडी और सीईओ Ashish Bhandari ने इसे बड़ा ब्रेकथ्रू बताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स में पकड़ मजबूत होगी। तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। नेट प्रॉफिट 80% बढ़कर ₹205 करोड़ हुआ। रेवेन्यू 4.2% बढ़कर ₹2,634 करोड़ पहुंचा। EBITDA 34.5% बढ़कर ₹254.3 करोड़ रहा। मार्जिन 9.7% तक पहुंच गया। पिछले सेशन में शेयर 2.3% गिरकर ₹3,173.8 पर बंद हुआ। एक साल में स्टॉक करीब 13.1% गिरा है।

KNR Constructions

दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी KNR Constructions Ltd. को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ₹1,734 करोड़ का प्रोजेक्ट दिया है। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना में है। इसमें NH-167 को फोर लेन बनाया जाएगा। गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक काम होगा। यह हैदराबाद-पनाजी सेक्शन का हिस्सा है। कुल लंबाई करीब 80 किलोमीटर है। प्रोजेक्ट Hybrid Annuity Mode के तहत बनेगा।

कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 58.7% गिरकर ₹102.8 करोड़ रहा। रेवेन्यू 12.4% घटकर ₹743.2 करोड़ पर आ गया। EBITDA 34.8% गिरकर ₹166.7 करोड़ रहा। मार्जिन भी 30.1% से घटकर 22.4% रह गया। शेयर प्राइस पिछले सेशन में 5.9% गिरकर ₹108.95 पर बंद हुआ। इस साल अब तक स्टॉक करीब 32.6% टूट चुका है।

Dilip Buildcon

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon Ltd. को गुजरात सरकार ने बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह काम नर्मदा नदी पर फ्लड प्रोटेक्शन एम्बैंकमेंट बनाने का है। प्रोजेक्ट भरूच जिले में होगा। इसकी कुल वैल्यू ₹698.49 करोड़ है। यह काम EPC बेसिस पर किया जाएगा। ऑर्डर Narmada Water Resources Water Supply & Kalpasar Department से मिला है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 24 महीने में पूरा करना है।

इससे पहले कंपनी को एक और प्रोजेक्ट में बढ़त मिली थी। ओडिशा में रोड प्रोजेक्ट के लिए इसे सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया था। यह प्रोजेक्ट ₹160.2 करोड़ का है। इसमें डुडुका से गोपालपुर-टोपरिया रोड पर डाइवर्जन रोड बनेगी। यह छह लेन कॉरिडोर का हिस्सा है। काम 18 महीने में पूरा करना है। शेयर प्राइस की बात करें तो पिछले सेशन में स्टॉक 3.85% गिरकर ₹389.85 पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर करीब 17.7% नीचे आ चुका है।

G R Infraprojects

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी G R Infraprojects Ltd NH-56 प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। यह प्रोजेक्ट गुजरात में है। इसमें 60.21 किलोमीटर सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। दो लेन सड़क को चार लेन डिवाइडेड हाईवे में बदला जाएगा। कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹1,453.57 करोड़ है। प्रोजेक्ट को 910 दिन में पूरा करना होगा। काम Hybrid Annuity Model के तहत किया जाएगा। यह ऑर्डर National Highways Authority of India से जुड़ा है।

इससे पहले भी कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला था। बिहार में ₹2,440.87 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट मिला था। यह NH-33 का ग्रीनफील्ड सेक्शन है। मोकामा से मुंगेर तक निर्माण होना है। कंपनी ने कहा है कि आगे की अपडेट समय पर दी जाएगी। शेयर प्राइस की बात करें तो पिछले सेशन में स्टॉक 2.28% गिरकर ₹804.50 पर बंद हुआ।

RailTel Corporation

रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Limited को नया ऑर्डर मिला है, जिसे Centre For E-Governance ने दिया है। यह KSWAN 3.0 नेटवर्क प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इसमें सिस्टम इंटीग्रेटर के तौर पर काम करना होगा। यह RFP के तहत दिया गया कॉन्ट्रैक्ट है। ऑर्डर का साइज करीब ₹444 करोड़ (टैक्स सहित) है। यह ऑर्डर एक घरेलू संस्था से मिला है।

कंपनी को यह प्रोजेक्ट 26 मार्च 2031 तक पूरा करना है। RailTel ने साफ किया है कि इस डील में किसी प्रमोटर या ग्रुप कंपनी की कोई हिस्सेदारी नहीं है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी नहीं है। रेलटेल का शेयर शुक्रवार को 3.27% की गिरावट के साथ ₹260 पर बंद हुआ।

Ola Electric को उपभोक्ता आयोग का आदेश, खराब स्कूटर बदले या 6% सालाना ब्याज के साथ लौटाए पूरा पैसा, ये है मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।