Get App

Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

इस कंपनी को ओडिशा में कुरालोई (A) नॉर्थ कोल ब्लॉक मिली है। सालाना करीब 80 लाख टन की क्षमता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2021 पर 11:14 AM
Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में BARBEQUE NATION

25 जून को बोर्ड बैठक होगी। ये बैठक फंड जुटाने पर होगी। कंपनी प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि  कंपनी ने मार्च में IPO से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे जबकि कंपनी ने Jubilant Foodworks से दिसंबर 2020 में 92 करोड़ जुटाए थे।

फोकस में VEDANTA

ओडिशा में कुरालोई (A) नॉर्थ कोल ब्लॉक मिली है।  सालाना करीब 80 लाख टन की क्षमता है।

WABCO INDIA का OFS

प्रोमोटर OFS के जरिए 2.64 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। वहीं OFS का फ्लोर प्राइस 6,550 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें