Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

Stocks in news-सरकार ने Vodafone Idea को 16,133 करोड़ रुपये के AGR बकाये को इक्विटी में तब्दील करने का निर्देश दे दिया है. इसके लिए 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू के साथ 10 रुपये के भाव पर सरकार को इक्विटी जारी किया जाएगा

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
दिसंबर तिमाही में InterGlobe Aviation का मुनाफा 11 गुना बढ़कर 1,422.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की आय 14,933 करोड़ रुपये रहा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। सबसे पहले नजर डाल लेते हैं उन खबरों पर नजर जहां आज बाजार की नजर होगी। तो सबसे बाजार की नजर आज से RBI का MPC बैठक भी शुरू होगी। बुधवार को RBI के फैसले पर भी बाजार की नजर होगी। इसके अलावा अदानी ग्रुप पर भी बाजार का फोकस जारी रहेगा।

    खबरों वाले शेयर न चूके नजर

    वोडाफोन-आइडिया : सरकार ने अपने कर्ज को इक्विटी में बदला है। मोरटोरियम के ब्याज के बदले इक्विटी ली। कंपनी 16,100 करोड़ के शेयर जारी करेगी । 25 फरवरी को शेयरहोल्डर्स की बैठक होगी। मंजूरी के बाद सरकार सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर बनेगी। सरकार की वोडोफोन में 32.09% हिस्सेदारी होगी। सरकार ने 10/शेयर के भाव पर कर्ज को इक्विटी में बदला है। प्रोमोटर्स ने सरकार को निवेश करने का भरोसा दिलाया। अब कंपनी के लिए बैंकों से फंड जुटाना भी आसान होगा। कंपनी आसानी से अपने वेंडर्स की पेमेंट भी कर सकेगी।

    MCX- सॉफ्टवेयर कॉस्ट बढ़ने से मुनाफे पर असर दिखा है। पिछले 2 तिमाहियों से सॉफ्टवेयर कॉस्ट 3 गुना बढ़ी है। Q3 में सॉफ्टवेयर कॉस्ट 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 66 करोड़ रुपये पर रही है । फ्यूचर्स में औसत डेली टर्नओवर 1% बढ़े है जबकि ऑप्शंस में औसत डेली टर्नओवर 26% बढ़ा है।


    JK Tyre- दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 56.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.6 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 3,076 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,612.9 करोड़ रुपये पर रह है। इसी अवधि में EBITDA 273.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 339.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 8.9% से बढ़कर 9.4% पर रही है।

    ITC- कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 21% बढ़कर 5,031 करोड़ रुपये पर है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 2.3% की बढ़त के साथ 16,226 करोड़ रुपये रहा है। FMCG, होटल, पेपर और सिगरेट कारोबार में तेजी दिखी थी। हालांकि, एग्री कारोबार में 37% की गिरावट देखने को मिली।

    कमजोर हुई बाजार की शुरुआत, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी किस लेवल्स पर देंगे मुनाफा

    Paytm: तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा 392 करोड़ रुपये का है। पिछले साल समान अवधि में 778.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछली तिमाही कंपनी का घाटा 571.5 करोड़ रुपये है। इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 67% बढ़कर 2,062 करोड़ रुपये पर रहा।तिमाही आधार पर इसमें 7.7% की बढ़ोतरी हुई है।

    DCB बैंक- DSP MF को बैंक में 9.9% हिस्सा खरीदने को RBI की मंजूरी मिली है।

    MOIL - जनवरी में उपादन 8% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

    पीरामल फार्मा - 8 जनवरी को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार करेगा।

    InterGlobe Aviation: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11 गुना बढ़कर 1,422.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की आय 14,933 करोड़ रुपये रहा। इसमें भी सालाना आधार पर 60.7% बढ़ा है। जबकि, EBITDAR भी सालाना आधार पर 70.3% बढ़कर 3,399 करोड़ रुपये पर था। मार्जिन में भी 130 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी रही। पैसेंजर की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।