Stocks in the news: इन शेयरों में आज खबरों के दम पर दिखेगा एक्शन, न चूके नजर

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल 5000 लिस्टेड, अनसिक्योर्ड, रेटेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करके फंड जुटाने की तैयारी में है। इस इश्यू के तहत 10 लाख रुपये के अंकित मूल्य के कुल 500 करोड़ रुपये के पेपर जारी किए जाएंगे। ये इश्यू 13 जनवरी को या उसके बाद होगा

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
जेके सीमेंट की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स ने 153 करोड़ रुपये का निवेश करके एक्रो पेंट्स के 60 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion & Retail): कंपनी 5000 लिस्टेड, अनसिक्योर्ड, रेटेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करके फंड जुटाने की तैयारी में है। इस इश्यू के तहत 10 लाख रुपये के अंकित मूल्य के कुल 500 करोड़ रुपये के पेपर जारी किए जाएंगे। ये इश्यू 13 जनवरी को या उसके बाद होगा।

    ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma): सिंगापुर की सहायक कंपनी ग्लैंड फार्मा इंटरनेशनल पीटीई (Gland Pharma International PTE) ने सेनेक्सी और सेनेक्सी होल्डिंग एंटिटीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एफपीसीआई चीन फ्रेंच मिडकैप फंड और अन्य के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है।

    जेके सीमेंट (JK Cement): कंपनी की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स ने 153 करोड़ रुपये का निवेश करके एक्रो पेंट्स के 60 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।


    ल्यूपिन (Lupin): कंपनी को फेसोटेरोडाइन फ्यूमरेट एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट (Fesoterodine fumarate extended-release tablets) के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। ये दवा Pfizer Inc. के Toviaz एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट का एक जेनरिक वर्जन है। सितंबर 2022 तक के IQVIA MAT डेटा के मुताबिक इन टैबलेट्स की US में 177 मिलियन डॉलर की वार्षिक बिक्री का अनुमान था।

    राष्ट्रीय उर्वरक (National Fertilizers): कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल उर्वरक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल 49.71 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 39.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की थी।

    एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies): ODP Corporation ने HCL Technologies को अपने प्राथमिक IT भागीदार के रूप में चुना है। HCL ओडपी कॉरपोरेशन को उसके कारोबार के संचालन के लिए एंड-टू-एंड आईटी ऑपरेशंस एंड एंटरप्राइज-वाइड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मुहैया कराएगी।

    टाइटन कंपनी (Titan Company): वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री में साल-दर-साल लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछली तिमाही में कंपनी ने कुल 111 नए रिटेल आउटलेट जोड़े और आभूषण कारोबार में 11 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।

    Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    टाटा स्टील (Tata Steel): दिसंबर तिमाही में कंपनी के भारतीय कारोबार का उत्पादन तिमाही आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 5 मिलियन टन और डिलीवरी वॉल्यूम 3.6 प्रतिशत घटकर 4.73 मिलियन टन रहा है। वहीं, इसी अवधि में कंपनी के यूरोपी कारोबार का उत्पादन तिमाही आधार पर 6.25 प्रतिशत गिरकर 2.25 मिलियन टन हो गया और यूरोपी कारोबार का डिलिवरी वॉल्यूम 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1.96 मिलियन टन पर रहा।

    बल्क डील

    लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars): गिरिक वेल्थ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड पीएमएस (Girik Wealth Advisors Private Ltd PMS) ने कंपनी में 563.74 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 4.36 लाख शेयर खरीदे हैं। हालांकि, बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए (BOFA Securities Europe SA)ने कंपनी में 576.04 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 2.5 लाख शेयर बेचे हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।