Get App

Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है। यह निर्णय 13 जुलाई से प्रभावी होगा। नेचुरल रिसोर्स और टेक्नोलॉजी ग्रुप वेदांता ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले ग्लास मैन्यूफैक्टरिंग कारोबार को भी जोड़ लिया है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 12:07 AM
Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं और सोल्यूशन देने वाली कंपनी 10 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होगी। आईपीओ का मूल्य 265 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है

Stocks in the news: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। आज खबरों वाला हमारा पहला स्टॉक है रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)। कंपनी ने कहा है कि रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के पास मौजूद इक्विटी शेयर पूंजी में कटौती को मंजूरी दे दी है। कटौती होने पर, ऐसे शेयरधारकों द्वारा धारित शेयर रद्द कर दिए जाएंगे। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस पूंजी कटौती के लिए शेयरधारकों के 1362 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान किया जाएगा। कटौती में में उसके प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स द्वारा शेयर शामिल नहीं होंगे।

साइएंट डीएलएम (Cyient DLM): इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं और सोल्यूशन देने वाली कंपनी 10 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होगी। आईपीओ का मूल्य 265 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 67.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है। यह निर्णय 13 जुलाई से प्रभावी होगा।

जायडस लाइफ साइंसेज (Zydus Life Sciences): यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने अहमदाबाद में स्थित जायडस समूह की उत्पादन इकाई के लिए बिना किसी टिप्पणी के साथ अनुमोदन पूर्व निरीक्षण (पीएआई) को पूरा कर लिया है। एफडीए ने 2-7 जुलाई तक इस इकाई का निरीक्षण किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें