Stocks in the news : खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news : एसबीएफसी फाइनेंस के अधिकारी कोटक म्यूचुअल फंड, निप्पॉन म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बिड़ला म्यूचुअल फंड और न्यूबर्गर बर्मन से मिलेंगे।

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 7:50 AM
Story continues below Advertisement
Stocks in the news : देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी इंफोसिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक करार की घोषणा की है। इस करार के तहत इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट दोनों मिल कर इंडस्ट्री लीडिंग सोल्यूशन विकसित करेंगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks in the news : यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। सबसे पहले नजर डाल लेते हैं 27 सितंबर को होने वाली निवेशकों की बैठक पर। अज क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि जेपी मॉर्गन इंडिया टीएमटी टूर में विश्लेषकों और संस्थागत निवेशकों से मिलेंगे। वहीं, यूनिपार्ट्स इंडिया के प्रतिनिधि रत्नत्रय कैपिटल के साथ बैठक करेंगे। ग्लोबल हेल्थ के वरिष्ठ अधिकारी वोंटोबेल एसेट मैनेजमेंट के साथ बातचीत करेंगे। जबकि हिंदुस्तान फूड्स के अधिकारी जेपी मॉर्गन द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन में भाग लेंगे।

    एसबीएफसी फाइनेंस के अधिकारी कोटक म्यूचुअल फंड, निप्पॉन म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बिड़ला म्यूचुअल फंड और न्यूबर्गर बर्मन से मिलेंगे। वहीं, 3आई इन्फोटेक के वरिष्ठ अधिकारी सिक्योरिटीज इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, प्रसाद कैपिटल एडवाइजर्स, जीत कैपिटल एडवाइजर्स, पाईस्क्वायर इन्वेस्टमेंट्स, बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो और आदि इन्वेस्टमेंट्स से मुलाकात करेंगे।

    BEMLके अधिकारी सुंदरम एमएफ से मिलेंगे। वहीं, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के वरिष्ठ अधिकारी मार्शल वेस के साथ बातचीत करेंगे। तिलकनगर इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारी अरिहंत राइजिंग स्टार्स समिट 2023 सम्मेलन में भाग लेंगे। जबकि ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के वरिष्ठ प्रतिनिधि कोटक हेल्थकेयर फोरम 2023 में भाग लेंगे।


    खबरों वाले शेयर

    सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया (Signature Global India): दिल्ली एनसीआर स्थित ये अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनी 27 सितंबर को टी+3 टाइमलाइन में बीएसई और एनएसई पर डेब्यू करेगी। इसका इश्यू प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

    इंफोसिस (Infosys) : देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी इंफोसिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक करार की घोषणा की है। इस करार के तहत इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट दोनों मिल कर इंडस्ट्री लीडिंग सोल्यूशन विकसित करेंगी। ये सोल्यूशन इंफोसिस के टॉपज़ और माइक्रोसॉफ्ट के एज़्योर ओपन एआई सर्विस और एज़्योर कॉग्निटिव सर्विसेज पर आधारित होंगे।

    साई सिल्क्स कलामंदिर (Sai Silks Kalamandir) : आंध्र प्रदेश स्थित एथनिक परिधान और वैल्यू-फैशन प्रोडक्ट्स की रिटेलर 27 सितंबर को टी+3 टाइमलाइन में लिस्ट होगी। इसका इश्यू प्राइस 222 रुपये प्रति शेयर है।

    Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    3i इन्फोटेक (3i Infotech) : आईटी कंपनी 3i इन्फोटेक को एंड-यूज़र सपोर्ट सर्विस के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 39.55 करोड़ रुपये और वन टाइम ट्रांजिशन चार्ज 35 लाख रुपये है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2028 तक 5 साल की अवधि के लिए है, जिसमें आपसी सहमति से कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है।

    श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy) : कोलकाता स्थित मेटल कंपनी श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी ने लिथियम-आयन सेल बनाने के लिए बैटरी-ग्रेड एल्यूमीनियम फ़ॉइल के उत्पादन एनर्जी स्टोरेज का काम शुरू किया है। बैटरी-ग्रेड एल्यूमीनियम फ़ॉइल लिथियम-आयन सेल्स में एक महत्वपूर्ण घटक होता है।

    सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy): दिलीप सांघवी एंड एसोसिएट्स ने पहले किए गए करार के शर्तों के मुताबिक सुजलॉन के साथ समझौते को समाप्त करने का फैसला किया है। दिलीप सांघवी एंड एसोसिएट्स कंपनी का निवेशक समूह है, जिसने 28 फरवरी, 2020 को कंपनी और प्रमोटरों के साथ एक संशोधित और पुनर्निर्मित शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया था। कंपनी के बोर्ड में निवेशक समूह के नामित निदेशक हितेन टिंबाडिया ने 26 सितंबर से कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

    सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज (Century Textiles and Industries): सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने लॉन्च के 36 घंटों के भीतर बिड़ला त्रिमाया का फर्स्ट फेज बेच लिया है। बुक की गई 556 इकाइयों के लिए बुकिंग मूल्य 500 करोड़ रुपये रही है। बिड़ला त्रिमाया, उत्तरी बेंगलुरु में 52 एकड़ भूमि में एम एस रमैया रियल्टी एलएलपी के साथ साझेदारी में डेवलप किया गया रियल्टी प्रोजेक्ट है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।