Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19643 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19629 और 19605 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19691 फिर 19705 और 19729 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44551 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44494 और 44402 पर स्थित हैं

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 7:06 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: 27 सितंबर को NSE पर 6 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडिया सीमेंट्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, केनरा बैंक, हिंदुस्तान कॉपर और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं

Trade setup : 26 सितंबर को भी बाजार में सुस्ती देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए। कुल मिलाकर, बेंचमार्क इंडेक्सों ने पिछले दिन के रेंज के भीतर ही कारोबार किया। इसके साथ ही पिछले सत्र की तुलना में ट्रेडिंग रेंज और कम हो गई। बाजार जानकारों का कहना है कि इससे इस बात का संकेत मिलता है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में ट्र्रेडिंग जोन के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि नीचे की तरफ 19600-19500 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।

26 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 65945 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 10 अंक गिरकर 19665 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। मिड और स्मॉल कैप में मिलाजुला रुझान देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दिखी थी। जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19643 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19629 और 19605 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19691 फिर 19705 और 19729 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44551 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44494 और 44402 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44736 फिर 44793 और 44885 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Stocks to Buy: इन 9 शेयरों का विदेशी ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, क्या आपने खरीदा है?

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19600 की स्ट्राइक पर 93.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें SBI Card, Crompton Greaves Consumer Electricals, Britannia Industries, Hindustan Unilever और Sun Pharmaceutical Industries के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 64 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Colgate Palmolive, Ipca Laboratories, Dixon Technologies, ONGC और UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

29 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 29 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Balrampur Chini Mills, Canara Bank, SBI Card, Laurus Labs और MCX India के नाम शामिल हैं।

42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Delta Corp, Navin Fluorine International, Coforge, Muthoot Finance और Bata India के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Mahanagar Gas, Astral, Container Corporation of India, Granules India और Bharat Electronics के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

26 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 693.47 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 714.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

27 सितंबर को NSE पर 6 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडिया सीमेंट्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, केनरा बैंक, हिंदुस्तान कॉपर और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।