Get App

Stocks of the day : आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, फोकस वाले इन शेयरों में अब क्या करें?

Stocks in news: इंडसइंड बैंक आज एक्सीडेंट ऑफ द डे बन गया है। दूसरी तिमाही में इसा मुनाफा 40 फीसदी लुढ़का है। क्रेडिट कॉस्ट और NIMs पर भी दबाव रहा है। BIKAJI FOODS 24.60 रुपए यानी 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 860 रुपए के आसपास दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 12:00 PM
Stocks of the day : आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, फोकस वाले इन शेयरों में अब क्या करें?
Buzzing stocks : सेंट्रम का कहना है कि उसने माइक्रोफाइनेंस कारोबार में दबाव के कारण UJJIVAN SFB का गाइडेंस घटाया हैं। MFI चुनौतियों के कारण ग्रोथ और RoE गाइडेंस घटाया गया है

Stock markets : दो दिनों से संभलने की कोशिश के बाद बाजार में आज तेज बिकवाली आई है। निफ्टी 150 अंक फिसलकर 24250 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी 800 अंक से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप मे बिकवाली सबसे ज्यादा है। 17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक आज एक्सीडेंट ऑफ द डे बन गया है। दूसरी तिमाही में इसा मुनाफा 40 फीसदी लुढ़का है। क्रेडिट कॉस्ट और NIMs पर भी दबाव रहा है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 12 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्रोकरेज ने बैंक का अर्निंग अनुमान 20-30 फीसदी तक घटाया है। UJJIVAN SFB भी 1.32 रुपए यानी 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ 35.25 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 34.45 रुपए का है। वहीं, BIKAJI FOODS 24.60 रुपए यानी 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 860 रुपए के आसपास दिख रहा है।

इंडसइंड बैंक पर MOSL

MOSL का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कारोबार में दिक्कत से EPS में कटौती की गई है। दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। निकट भविष्य में चुनौतियां हैं। MOSL FY25/26 के लिए अर्निंग अनुमान में 16.7%/8.7% कटौती की है। FY26 में RoA/RoE 1.6%/13.6% रह सकता है। NIMs तेजी से घटकर 4.08 पर आया है। एमएफआई मिक्स 149 बीपीएस घटकर ऋण के 9.2% पर आ गया है। MOSL ने इंडसइंड बैंक पर BUY रेटिंग देते हुए 1500 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

इंडसइंड बैंक पर HSBC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें