Stocks of the day : बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 131.42 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 79,087.45 पर और निफ्टी 8.20 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 24,150 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज के कारोबर में पीरामल एंटरप्राइज, हीरोमोट कॉर्प और SJVN में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। पीरामल एंटरप्राइज (PIRAMAL ENT) 97.70 रुपए यानी 9.91 फीसदी की गिरावट के साथ 888 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, हीरो मोटो 132 रुपए यानी 2.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 5112 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, SJVN 5.47 रुपए यानी 3.99 फीसदी की तेजी के साथ 143 रुपए के आसपास दिख रहा है।
पीरामल एंटरप्राइज पर CLSA की राय
CLSA ने पीरामल एंटरप्राइज को डाउनग्रेड करके इसको अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उसने इस शेयर का लक्ष्य घटाकर 860 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एकमुश्त फायदे से क्रेडिट कॉस्ट निगेटिव हुई है। प्रोविजन घटने से क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट आएगी। AUM ग्रोथ सालाना आधार पर 10 फीसदी रही है।
पहली तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 36 फीसदी बढ़ा है। 30 जून 2024 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय में 16 फीसदी की बढ़त हुई है। कंपनी की मार्जिन में भी बढ़त दिखी है। हालांकि सभी आंकड़े अनुमान से थोड़े कम रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 824.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,122.6 करोड़ रुपए पर और आय 8,767.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,143.7 पर रही है।
हीरो मोटोकॉर्प की कमेंट्री
कंपनी ने कहा है कि घरेलू, EV और ग्लोबल कारोबार में पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिला है। रिटेल सेल्स में भी लगातार सुधार दिख रहा है। अच्छे मॉनसून और फेस्टिवल सीजन से आगे अच्छी बिक्री संभव है। ICE & EV कैटेगरी में नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना है।
जेफरीज ने हीरो मोटोकॉर्प में खरीदारी का सलाह देते हुए 5,650 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही के EBITDA और रिकरिंग PAT में सालाना आधार पर 19-21 फीसदी की बढ़त हुई है। लेकिन ये अनुमान से 6 फीसदी कम रही है। पहली तिमाही EBITDA और रिकरिंग PAT में अनुमान से कम ASP और मार्जिन की वजह से गिरावट गिरावट आई है। वॉल्यूम में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़त हुई है (+10% QoQ) लेकिन ASP में तिमाही आधार पर 3 फीसदी की गिरावट आई है। सकल मार्जिन में तिमाही आधार पर 130 बेसिस प्वाइंट की कमी आई है। ऑपरेटिंग लीवरेज बेनिफिट के कारण EBITDA मार्जिन में तिमाही आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हुई है और यह 14.4 फीसदी रही है। EBITDA प्रति वाहन में तिमाही आधार पर 3 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के पास EV और ICE दोनों श्रेणियों में कई लॉन्च पाइपलाइन में हैं।
पहली तिमाही के अच्छे नतीजों को दम पर SJVN में तेजी देखने को मिल रही है। 30 जून 2024 को खत्म हुई पहली तिमाही में SJVN का मुनाफा सालना आधार पर 31.4 फीसदी की बढ़त के साथ 357.1 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं आय 29 फीसदी की बढ़त के साथ 870.4 रुपए पर रही है। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 32.8 फीसदी बढ़कर 667.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 74.5 फीसदी से बढ़कर 76.7 फीसदी पर रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।