Get App

Stocks of the day: टाटा मोटर्स और जोमैटो में दिख रहा जोरदार एक्शन, फोकस वाले इन शेयरों में अब क्या करें ?

Buzzing stocks:कमिंस, जोमैटो, टाटा मोटर्स और रैप्को होम्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। अच्छे नतीजों और दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद जोमैटो 14 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। पैरेंट कंपनी की ओर से कमजोर आउटलुक के कारण आज कमिंस में गिरावट आई है। कंपनी के पावर और इंजन कारोबार में नरमी के संकेत हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 11:36 AM
Stocks of the day: टाटा मोटर्स और जोमैटो में दिख रहा जोरदार एक्शन, फोकस वाले इन शेयरों में अब क्या करें ?
Stocks of the day: कमजोर नतीजों के कारण आज रेप्को होम दबाव में दिख रहा है। फिसहाल एनएसई पर ये शेयर 24.50 रुपए यानी 4.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 518 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है

Stocks of the day : कमजोर ग्लोबल संकेतों से आज भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब फीसदी फिसला है। ICICI बैंक, L&T, RIL और टाटा मोटर्स ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी चढ़ा है। मेटल, रियल्टी और सरकारी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। मेटल में नाल्को, jsw steel और टाटा स्टील 3 फीसदी तक फिसले है।

ऐसे माहौल में कमिंस, जोमैटो, टाटा मोटर्स और रैप्को होम्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। अच्छे नतीजों और दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद जोमैटो 14 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्लिंकिट की दिसंबर 2026 तक 2000 डिलिवरी सेंटर खोलने की कंपनी की योजना है। उधर पैरेट कंपनी की ओर से कमजोर गाइडेंस से कमिंस में तेज गिरावट आई है। शेयर 8 फीसदी से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। भारतीय कारोबार में पावर और इंजन कारोबार में नरमी के संकेत हैं। उधर दमदार नतीजों के बावजूद टाटा मोटर्स 3 फीसदी टूटा है। कंपनी मैनेजमेंट के आगे की कमेंट्री से बाजार डर गया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि ग्लोबल डिमांड आउटलुक कमजोर है। आइए डालते हैं इन स्टॉक्स पर एक नजर।

कमिंस में गिरावट क्यों ?

पैरेंट कंपनी की ओर से कमजोर आउटलुक के कारण आज इस शेयर में गिरावट आई है। कंपनी के पावर और इंजन कारोबार में नरमी के संकेत हैं। पावर कंपोनेंट कारोबार का रेवेन्यू 9-14 फीसदी घटने का संकेत है। वहीं, इंजन कारोबार का रेवेन्यू -3 फीसदी से +2 फीसदी रहने का अनुमान है। भारतीय कारोबार का रेवेन्यू 10 फीसदी घटा है। भारतीय कारोबार के रेवेन्यू में 12 फीसदी ग्रोथ का अनुमान था। पावर जेनरेशन रेवेन्यू 17 फीसदी घटा है। इसके फ्लैट आंकड़ों की उम्मीद थी। पैरेंट कंपनी ने भारतीय कारोबार का ग्रोथ गाइडेंस घटाकर 1 फीसदी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें