Stocks of the day: आज इन शेयरों में दिख रही जोरदार हलचल, जानिए इनमें तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

Buzzing stocks : NBFCs में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में रौनक है। मुथूट फाइनेंस 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही मणप्पुरम में भी तेजी है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
Stock market : सूत्र के मुताबिक प्रमोटर साइएंट ने आज ब्लॉक डील के जरिए साइएंट डीएलएम में 15% हिस्सेदारी बेची है। साएंट DLM में 1.15 Cr शेयरों में सौदा हुआ है

Buzzing stocks : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी की चाल सपाट है। लेकिन बैंक निफ्टी में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफार्म कर रहे हैं। फार्मा और FMCG शेयरों आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। डिवीज लैब 3 फीसदी उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डॉक्टर रेड्डीज, ग्लेनमार्क फार्मा और बायोकॉन में भी रौनक है। वहीं रियल्टी और NBFCs में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में रौनक है। मुथूट फाइनेंस 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही मणप्पुरम में भी तेजी है।

उधर ब्लॉक डील विंडो में PNB HSG FIN में 5 फीसकी हिस्सेदारी का सौदा हुआ है। इस डील के बाद शेयर 6 फीसी से ज्यादा उछला है। CYIENT DLM में प्रोमोटर के हिस्सा बेचने से सायंट भी 2% चढ़ा है।

एक्शन वाले शेयरों पर एक नजर


PNB हाउसिंग में आज बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसमें 1.39 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। इस सौदे में जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड ने अपनी पूरी 5.1 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। ब्लॉक डील साइज 1033 करोड़ रुपए के आसपास है। डील के लिए फ्लोर प्राइस 775 प्रति शेयर रहने की उम्मीद है। यह डील मौजूदा भाव से 4.4 फीसदी डिस्काउंट पर हुई है। जनरल अटलांटिक सिंगापुर की कंपनी में 5.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

फोकस में OLA इलेक्ट्रिक

कंपनी की दो और टू-व्हीलर को PLI सर्टिफिकेशन मिला है। S1X 3 kWh और 4 kWh स्कूटर्स को PLI सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों प्रोडक्ट में न्यूनतम 50 फीसदी लोकलाइजेशन का मानदंड पूरा किया है। इससे कंपनी को 13% से 18% के बीच इंसेटिव मिलने की उम्मीद है। फिलहाल एनएसई पर ओला का शेयर 0.69 रुपए यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 139 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 143.50 रुपए है। स्टॉक का ट्रेंडिंग वॉल्यूम 76,292,442 शेयर के आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 61,023 करोड़ रुपए है।

Trading Strategy : 24650 से ऊपर टिका रह सकता है निफ्टी, कंसोलीडेशन के बीच बैंक निफ्टी के भी 50,500 के आसपास रहने की उम्मीद

Cyient और Cyient DLM

सूत्र के मुताबिक प्रमोटर साइएंट ने आज ब्लॉक डील के जरिए साइएंट डीएलएम में 15% हिस्सेदारी बेची है। साएंट DLM में 1.15 Cr शेयरों में सौदा हुआ है। इस लार्ज ट्रेड की वैल्यू 883 करोड़ रुपए है। साएंट DLM में 14.55 फीसदी इक्विटी में सौदा हुआ है।

फोकस में जीनस पावर

जीनस पावर को 3,608 करोड़ रुपए के 3 बड़े ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के चलते आज ये शेयर जोश में दिख रहा है। एनएसी पर ये शेयर 20.80 रुपए यानी 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 438 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई भी 437.75 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 707,895 शेयर और मार्केट कैप 13,296 करोड़ रुपए है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।