सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और उनको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है वह भी बताते हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अडानी पोर्ट्स (ADANI PORTS), इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS ), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) पर दांव लगाया है। HSBC पर Adani Ports ने खरीदारी की राय दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने Indian Hotels पर खरीदारी की सलाह दी। जानते हैं इन स्टॉक्स के टारगेट प्राइस-
Adani Ports पर HSBC की राय
एचएसबीसी ने Adani Ports पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1250 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदाणी ग्रुप को लेकर हिंडेनबर्ग के आरोपों की अतिरिक्त जांच को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अदाणी ग्रुप पर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। फैसले के बाद कंपनी विस्तार और मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर जोर दे रही। कंपनी अब इनऑर्गेनिक मौके को तलाश सकेगी। FY23-26 के लिए कंपनी का EBITDA CAGR 17% रहने का अनुमान है। FY26 में ROIC FY23 के 13% के मुकाबले 17% तक बढ़ा है।
मॉर्गन स्टैनली ने इंडियन होटल्स पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक का लक्ष्य 450 रुपये से बढ़ाकर 490 रुपये प्रति शेयर किया। तीसरी तिमाही में औसत रूप रेट में डबल डिजिट ग्रोथ रहा। स्टैंडअलोन ORs अब तक के ऊपरी स्तर पर पहुंचे।
Bajaj Finance पर Morgan Stanley की राय
मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी और स्टॉक के लिए 10000 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किा है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि तिमाही आधार पर AUM में 7% की ग्रोथ और सालाना 35% की ग्रोथ रहा। दूसरी तिमाही के दौरान AUM में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। FY24 AUM ग्रोथ 33-34% रह सकती है।
Tata Motors पर JPMorgan की राय
जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स पर ओवरवेट राय के साथ लक्ष्य 680 रुपये से बढ़ाकर 925 रुपये प्रति शेयर किया। जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट्स का कहना है कि टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने के पीछे मुख्य कारण इसकी ब्रिटिश सब्सिडियरी फर्म जगुआर लैंड रोवर (JLR) के बेहतर आंकड़े हैं। उनका कहना है कि JLR का मार्जिन और फ्री कैश फ्लो दोनों उम्मीदों से बेहतर रहा है। इसके अलावा कंपनी अब वॉल्यूम की जगह मुनाफे पर फोकस कर रही है, जो अच्छी बात है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)