Get App

Stocks on Broker's Radar: प्रेस्टीज एस्टेट्स, ट्रेंट, एमसीएक्स, बजाज फाइनेंस और ग्रासिम पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

TRENT पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1381 रुपये निर्धारित किया है। स्टैंडअलोन बिजनेस के लिए कंपनी का ग्रोथ रेट मजबूत है। इसकी मार्जिन में सुधार जबकि FCF पॉजिटिव रहा है। Zudio Stores के लिए स्टोरों की संख्या मजबूत इजाफा हुआ है। Westside Store स्टोर कम खुले हैं

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 11:07 AM
Stocks on Broker's Radar: प्रेस्टीज एस्टेट्स, ट्रेंट, एमसीएक्स, बजाज फाइनेंस और ग्रासिम पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें
BAJAJ FINANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 7280 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 8310 रुपये तय किया है। फाइनेंस सेक्टर से ये उनका टॉप पिक है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और उनको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही बताते हैं कि इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने प्रेस्टीज एस्टेट, ट्रेंट, एमसीएक्स, बजाज फाइनेंस और ग्रोसिम पर अपना दांव लगाया है। प्रेस्टीज एस्टेट पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि ट्रेंट पर इन्होंने इक्वल वेट रेटिंग दी है। वहीं बजाज फाइनेंस को जेफरीज ने फाइनेंस सेक्टर से अपना सबसे पसंदीदा पिक बताया है।

MORGAN STANLEY ON PRESTIGE ESTATES

मॉर्गन स्टैनली ने प्रेस्टीज एस्टेट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 524 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी आवासीय मांग पर सकारात्मक बनी हुई है। बंगलुरू के अतिरिक्त बाजारों से योगदान बढ़ना चाहिए

MORGAN STANLEY ON TRENT

मॉर्गन स्टैनली ने ट्रेंट इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1381 रुपये तय किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन बिजनेस के लिए ग्रोथ रेट मजबूत है। मार्जिन में सुधार नजर आ रहा है। जबकि FCF सकारात्मक रहा है। Zudio Stores के लिए स्टोरों की संख्या में वृद्धि मजबूत है जबकि Westside Store के खुलने की गति धीमी है। कंसोलिडेटे आधार पर FCF नकारात्मक बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें