Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आए ये 7 शेयर, कराएंगे कमाई? दांव लगाने से पहले जान लें इनके टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: दलाल स्ट्रीट पर तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। HDFC बैंक और हिदुंस्तान यूनिलीवर जैसी समेत कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आ चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म भी इन तिमाही नतीजों के आधार पर निवेशकों को स्टॉक पर निवेशक की रणनीतियां सुझा रहे हैं। आज हम आपको 7 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनको लेकर ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन कंपनियों में HDFC बैंक, परसिस्टेंट सिस्टम्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पॉलीबैक इंडिया और डॉ लाल पैथलैब्स आदि शामिल हैं
Brokerage Radar: मैक्वेयरी ने HDFC बैंक के शेयर को 2300 के टारगेट के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है
Brokerage Radar: दलाल स्ट्रीट पर तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। HDFC बैंक और हिदुंस्तान यूनिलीवर जैसी समेत कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आ चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म भी इन तिमाही नतीजों के आधार पर निवेशकों को स्टॉक पर निवेशक की रणनीतियां सुझा रहे हैं। आज हम आपको 7 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनको लेकर ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन कंपनियों में HDFC बैंक, परसिस्टेंट सिस्टम्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पॉलीबैक इंडिया और डॉ लाल पैथलैब्स आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,785 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का दिसंबर तिमाही का नतीजा अनुमानों के मुताबिक रहा। डिपॉजिट ग्रोथ स्थिर रहा। लोन ग्रोथ सीमित रही और एसेट क्वालिटी काफी हद तक स्थिर रही। लोन डिपॉजिट रेशियो FY27 तक 90% पर आने की उम्मीद। सालाना आधार पर ग्रॉस स्लिपेज 0.20 बेसिस पॉइंट्स अधिक रहा, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा रहा।
वहीं मैक्वेयरी ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कठिन मैक्रो परिस्थितियों के बावजूद कंपनी का दिसंबर तिमाही प्रदर्शन अच्छा रहा। एग्री स्लिपेज के कारण क्रेडिट लागत में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। मैक्रो लेवल पर चीजों के बेहतर होने के बाद NIM में ग्रोथ की उम्मीद है।
HSBC ने भी इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस पहले 2,130 रुपये से घटाकर 1980 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही के नतीजे उसके अनुमानों के मुताबिक रहे। NIM में हल्की गिरावट आई और एसेट क्वालिटी रही। लोन ग्रोथ के कम अनुमानों के कारण FY26-27 के EPS में 4-5% कटौती हो सकती है।
2. परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 6,200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सालाना आधार पर EPS में 2 फीसदी की ग्रोथ के बावजूद दिसंबर तिमाही के आंकड़े अच्छे रहे। नेट ऑपरेटिंग इनकम ग्रोथ कमजोर रही, लेकिन कोर फीस इनकम मजबूत रही। आगामी तिमाहियों में कंपनी 15% के EPS ग्रोथ के ट्रैक पर वापस आ सकती है।
दूसरी ओर सिटी ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 5000 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही के आंकड़े अच्छे रहे। रेवेन्यू उम्मीदों के मुताबिक था, जबकि मार्जिन बेहतर था। कर्मचारियों की संख्या 3% तिमाही/2.5% सालाना आधार पर बढ़ी है, साथ ही यूटिलाइजेशन उच्चतम स्तर पर है। वित्त वर्ष 2025/वित्त वर्ष 2026 के ईपीएस को घटाकर 2-6% कर दिया गया है। मौजूदा वैल्यूएशन 51x FY26 EPS पर है।
वहीं HSBC ने इस शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट 5,650 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने गैर-हेल्थकेयर सेक्टर्स में सफलतापूर्वक तेजी लायी है, जो एक अच्छी स्थित है। वित्त वर्ष 26 में भी इसकी ग्रोथ इंडस्ट्री से अधिक रह सकती है। हालांकि इसके शेयर प्राइस को लेकर मौजूदा अनुमान पहले से ही इस ग्रोथ और मार्जिन सुधार दोनों को ध्यान में रखते हैं।
3. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 1924 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कमजोर ग्रोथ और तीन प्रमुख सेगमेंट्स में UVG (यूनिक वॉल्यूम ग्रोथ) में गिरावट रही। FY25-27 के दौरान EPS में 4-6% कटौती का अनुमान है।
वहीं UBS ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 2,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीदों के मुताबिक रही, लेकिन कमजोर प्रोडक्ट मिक्स के कारण यूवीजी पर असर पड़ा। निकट भविष्य में मांग कमजोर रहने की संभावना।
4. पॉलीकैब इंडिया (Polycab India)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 8600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि रेवेन्यू में 20% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई, हालांकि यह अनुमानों से कम था। FMEG व्यवसाय में नुकसान कम हुआ और EBITDA ग्रोथ अनुमानों से आगे रही। वायर और केबल सेगमेंट ने अपने मार्जिन में सुधार के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
5. डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs)
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 3,240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ में लगातार सुधार दिखाया है। स्थिर प्राइसिंग और विस्तार योजनाओं से भविष्य की संभावनाएं उज्जवल हैं। अक्टूबर 2024 के उच्च स्तर से स्टॉक में 22% की गिरावट हुई है, जो अधिकतर मार्जिन पर सतर्क दृष्टिकोण के कारण है। नए लैब्स के स्थिर होने के साथ निकट अवधि में मार्जिन में सुधार की उम्मीद।
6. आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट (AB Real Estate)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 2,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय कियै है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंच ने FY25 की चौथी तिमाही में ₹8,000 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च का आत्मविश्वास जताया है। कंपनी का FY26 के लिए प्री-सेल्स का लक्ष्य ₹9,000-10,000 करोड़ तक पहुंचाने का है। पल्प और पेपर सेगमेंट में कमजोरी को देखते हुए FY25 और FY26 के लिए EPS अनुमानों में क्रमशः 30% और 22% की कटौती की गई है।
7. वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages)
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 680 रुपये कर दिया है, जो पहले 770 रुपये था। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही आमतौर पर भारत में एक छोटा सीजन होता है, लेकिन अफ्रीका में विस्तार से संभावनाएं बेहतर हो रही हैं। इंडस्ट्री में कॉम्पिटीशन बढ़ रहा है, लेकिन कंपनी का मजबूत नेशनल फुटप्रिंट और क्लाइंट नेटवर्क इसे एक बेहतर दावेदार बनाता है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।