Get App

Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

Axis Bank पर सिटी ने रेटिंग को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया है। इसका टारगेट 1320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक की असेट क्वॉलिटी कमजोर है, स्लिपेजेज 2% नजर आया। बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 1% बढ़ी है। बैंक की अर्निंग अनुमान से कमजोर देखने को मिली। इसकी रिकवरी/अपग्रेड कमजोर है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 1:18 PM
Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
SBI LIFE पर नोमुरा ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट बढ़ाकर 1835 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने मिलेजुले नतीजे पेश किये। Q1 में NII साढ़े 12% और मुनाफा साढ़े 4% बढ़ा। लेकिन NPA में उछाल दिखाई दिया। पहली तिमाही में NIM, CASA Ratio घट गया। GDR में 4.5% की गिरावट नजर आई। लिहाजा सिटी ने इस पर न्यूट्रल राय दी है। वहीं SBI Life के नतीजे रहे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का New Biz Premium 13% और APE 20% बढ़ गया। नोमुरा ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। वहीं JSPL का पहली तिमाही के दौरान प्रॉफिट, मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर देखने को मिले। लेकिन मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

Citi On Axis Bank

सिटी ने एक्सिस बैंक पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। उन्होंने रेटिंग को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया है। इसका टारगेट 1320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि असेट क्वॉलिटी कमजोर है, स्लिपेजेज 2% नजर आया। इसकी रिकवरी/अपग्रेड कमजोर है। बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 1% बढ़ी है। बैंक की अर्निंग अनुमान से कमजोर देखने को मिली। हालांकि तिमाही आधार पर NIMs 4.05 ग्रोथ के साथ फ्लैट रही। वहीं IT रीफंड से NIMs में 7bps का सपोर्ट मिला है। तिमाही आधार पर डिपॉजिट ग्रोथ 1.6% और लोन ग्रोथ 5% रही। ऊंचे क्रेडिट कॉस्ट से FY25E/26E अर्निंग रिवाइज की है।

सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें