Get App

Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज, पीएनबी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

DR REDDY’S पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6625 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का Q1 रेवन्यू/EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा। वहीं GMs बेहतर रहने के कारण मार्जिन अच्छी रही। EBITDA मार्जिन आंशिक रूप से कम हो गई। उन्होंने FY25-27E के लिए EPS 2%-12% तक बढ़ाया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 2:12 PM
Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज, पीएनबी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
IDFC FIRST BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 95 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: डॉ रेड्डीज () के पहली तिमाही में नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। कंपनी की आय 14 परसेंट बढ़ी। मुनाफे और मार्जिन में हल्की कमी देखने को मिली। कंपनी ने एक शेयर को 5 शेयर में SPLIT करने का ऐलान किया है। इस पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर1,255.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,251.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 9,504.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,476.2 करोड़ रुपये रही। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है। इसके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। इस पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

GOLDMAN SACHS ON DR REDDY’S

गोल्डमैन सैक्स ने डॉ रेड्डीज पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6625 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 रेवन्यू/EBITDA अनुमान से ऊपर रहा। नतीजे मुख्य बाजारों में मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित दिखे। GMs बेहतर रहने के कारण मार्जिन अच्छी रही। SG&A खर्च अधिक रहने की वजह से EBITDA मार्जिन आंशिक रूप से कम हो गई। Q1 के नतीजों को ध्यान में रखते हुए FY25-27E के लिए EPS 2%-12% तक बढ़ाया गया। भारत/अमेरिका व्यापार के लिए हायर ग्रोथ आउटलुक जारी किया है।

ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें