Stocks on Broker's Radar: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) कंपनी का वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा 227 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय 9,929 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 9,465 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान VNB मार्जिन में 11% की गिरावट रही। ULIP शेयर बढ़ने से VNB मार्जिन पर दबाव दिखा। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयर ब्रोकरेज के रडार पर हैं। टाटा मोटर्स पर नोमुरा ने बुलिश नजरिया अपनाया है।
मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई प्रू पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 660 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बिग VNB और VNB मार्जिन अनुमान से कम रहने का तात्पर्य प्रोडक्ट लेवल पर तेजी से VNB मार्जिन के कम होने से है। क्या इसे FY25 तक विस्तारित किया जाना चाहिए इसका निर्धारण करने के लिए मैनेजमेंट की टिप्पणी का इंतजार करना चाहिए। VNB पूर्वानुमानों में नकारात्मक जोखिम दिख रहा है। निकट अवधि के स्टॉक में कमजोरी की उम्मीद है।
नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 953 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बेहतर EVs के लिए Punch.Ev नया प्लेटफार्म आगे बढ़ रहा है। कंपनी की योजना अगले 18 महीनों में 5 से ज्यादा प्रोडक्ट पेश करने की है। एंट्री वेरिएंट की कीमत मौजूदा Tiago.Ev से ज्यादा है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का EV वॉल्यूम 50% बढ़कर 1.08 लाख हो जाएगा।
मॉर्गन स्टैनली ने एशियन पेंट्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ग्रॉस मार्जिन 43.6% रही जबकि इसके 41.5% रहने का अनुमान था। इसमें सालाना आधार पर 500 बीपीएस और तिमाही आधार पर 25 बीपीएस की वृद्धि नजर आई। कंपनी का EBITDA मार्जिन 18.9% के अनुमान के मुकाबले 22.6% पर रहा। इसमें सालाना आधार पर 390 बीपीएस और तिमाही दर तिमाही 235 बीपीएस की वृद्धि रही। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कम कीमतों ने बेहतर मार्जिन को सपोर्ट किया।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)