Get App

Stocks on Broker's Radar: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स पर बड़े ब्रोकरेज फर्मों ने खेला दांव

ICICI PRU LIFE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 660 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY25 के मार्जिन का निर्धारण करने के लिए मैनेजमेंट की टिप्पणी का इंतजार करना चाहिए। VNB पूर्वानुमानों में नकारात्मक जोखिम दिख रहा है। निकट अवधि के स्टॉक में कमजोरी की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 12:16 PM
Stocks on Broker's Radar: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स पर बड़े ब्रोकरेज फर्मों ने खेला दांव
Asian Paints पर मॉर्गन स्टैनली ने एशियन पेंट्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) कंपनी का वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा 227 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय 9,929 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 9,465 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान VNB मार्जिन में 11% की गिरावट रही। ULIP शेयर बढ़ने से VNB मार्जिन पर दबाव दिखा। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयर ब्रोकरेज के रडार पर हैं। टाटा मोटर्स पर नोमुरा ने बुलिश नजरिया अपनाया है।

मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई प्रू पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 660 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बिग VNB और VNB मार्जिन अनुमान से कम रहने का तात्पर्य प्रोडक्ट लेवल पर तेजी से VNB मार्जिन के कम होने से है। क्या इसे FY25 तक विस्तारित किया जाना चाहिए इसका निर्धारण करने के लिए मैनेजमेंट की टिप्पणी का इंतजार करना चाहिए। VNB पूर्वानुमानों में नकारात्मक जोखिम दिख रहा है। निकट अवधि के स्टॉक में कमजोरी की उम्मीद है।

बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने दी ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें