Get App

Stocks on Broker's Radar: इंडिगो, कॉनकोर, मैक्रोटेक डेवलपर पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

INDIGO पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3300 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि P&W की समस्या उम्मीद से अधिक बड़ी है। इसके तहत 1,200 की बजाय 3,000 इंजन रीकॉल किये जाएंगे। इससे कंपनी का 26% फ्लीट 300 दिनों के लिए ग्राउंडेड हो सकता है। हालांकि इसका असर अगले 3 वर्षों में दिखेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 10:32 AM
Stocks on Broker's Radar: इंडिगो, कॉनकोर, मैक्रोटेक डेवलपर पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
MACROTECH DEVELOPER पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar:  बाजार में आज इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe aviation(Indigo) फोकस में रहेगा। DGCA की तरफ से 11 A320 एयरक्राफ्ट को वेट-लीज पर देने की मंजूरी मिली है। कंपनी के करीब 40 एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड हो गये हैं। Pratt & Whitney इंजन में दिक्कतों के चलते ग्राउंडेड हुए हैं। हालांकि इसके बावजूद यूबीएस ने इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही जेफरीज के रडार पर कॉनकॉर (CONCOR) का स्टॉक है। इस पर इनका पॉजिटिव नजरिया है। वहीं रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर (MACROTECH DEVELOPER) पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है।

UBS ON INDIGO

यूबीएस ने इंडिगो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि P&W की समस्या उम्मीद से अधिक बड़ी है। अब 1,200 की बजाय 3,000 इंजन रीकॉल किये जाएंगे। पहले की तुलना में 300 दिन का टर्नअराउंड समय मिला है। इससे कंपनी का 26% फ्लीट 300 दिनों के लिए ग्राउंडेड हो सकता है। हालांकि इसका प्रभाव अगले 3 वर्षों में दिखेगा।

JEFFERIES ON CONCOR

जेफरीज ने कॉनकॉर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 775 रुपये से बढ़ाकर 825 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दादरी-रेवाड़ी स्ट्रेच पूरा होने से रोड टू रेल कार्गो शिफ्ट में तेजी देखी जा रही है। FY24 का गाइडेंस सालाना 10% रह सकता है। डीएफसी नेटवर्क की वजह से कंपनी का खोया हुआ मार्केट शेयर फिर से हासिल करना शुरू हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें