Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- BOMBAY DYEING & MANUFACTURING COMPANY पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के बोर्ड ने मुंबई के वर्ली की 22 एकड़ जमीन बेचने को मंजूरी दी। कंपनी 5200 करोड़ रुपये में गोइसू रियल्टी को जमीन बेचेगी। गोइसू रियल्टी सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट कंपनी की सब्सिडियरी है

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LLOYD ENGINEERING पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि लॉयड्स स्टील्स ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ करार किया है

Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में तेजी का सिलसिला कायम है। इसका भाव 92 डॉलर के ऊपर टिका हुआ है। INTERNATIONAL ENERGY AGENCY का अनुमान है कि क्रूड के दाम चौथी तिमाही में भी ऊंची रह सकते हैं। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) BOMBAY DYEING & MANUFACTURING COMPANY (Green)

मुंबई के वर्ली की 22 एकड़ जमीन बेचने को बोर्ड ने मंजूरी दी। गोइसू रियल्टी को कंपनी 5200 करोड़ रुपये में जमीन बेचेगी। गोइसू रियल्टी सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट कंपनी की सब्सिडियरी है


2) BOMBAY BURMAH TRADING CORPORATION (Green)

बॉम्बे डाइंग 5200 करोड़ में मुंबई के वर्ली की 22 एकड़ जमीन बेचेगी। कंपनी की बॉम्बे डाइंग में 17.01% हिस्सेदारी है

3) NBCC (Green)

SAIL से कंपनी को 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। मिनिस्ट्री ऑफ स्टील, RINL और NLMC के साथ भी करार किया

4) IRCTC (Green)

IRCTC ने MSRTC (Maharashtra State Road Transport Corporation) के साथ करार किया। IRCTC पोर्टल से टिकट बुक करने के लिए करार किया

5) KUANTUM PAPERS (Green)

प्रोमोटर ने 11 सितंबर को गिरवी रखे 29.9% शेयर छुड़वाए। गिरवी रखे शेयरों की संख्या 51% से घटकर 21.09% हुई

6) JTL INDUSTRIES (Green)

SBI जनरल इंश्योरेंस ने 6 लाख शेयर 201 रुपये के भाव पर खरीदे

7) GUJARAT NARMADA VALLEY FERTILIZERS & CHEMICALS LTD (Green)

डिविडेंड जारी करने की एक्स-डेट सोमवार 18 सितंबर, शेयर में तेजी संभव है

8) GUJARAT ALKALIES & CHEMICALS LTD (Green)

डिविडेंड जारी करने की एक्स-डेट सोमवार 18 सितंबर, शेयर में तेजी संभव है

9) KIRLOSKAR FERROUS (Green)

NCLT से रिजॉल्यूशन प्लान की मंजूरी मिलने से स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है

10) WIPRO (RED)

इस स्टॉक में आज दबाव में काम हो सकता है

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

नीरज वाजपेयी की टीम

1-SPENCER'S RETAIL (Green)

कंपनी 30 सितंबर तक तमिलनाडु के घाटे वाले स्टोर्स को बंद करेगी। 2022-23 में इन स्टोर्स की आय में 1.2% हिस्सेदारी थी

2-COFFEE DAY (Green)

चेन्नई NCLAT में सेटलमेंट की अर्जी दी है। कॉफी डे और इंडसइंड बैंक सेटलमेंट पर सहमत है। दिवालिया अर्जी कॉफी डे ग्लोबल से जुड़ी थी

3-LLOYD ENGINEERING (Green)

लॉयड्स स्टील्स ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ करार किया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी का करार किया है

4-BAJAJ HEALTHCARE (Red)

USFDA से कंपनी को इस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट मिली

5-VENUS REMEDIES (Green)

आज इस स्टॉक में मोमेंटम दिखाई दे सकता है

6-ELGI RUBBER (Green)

आज इस स्टॉक में मोमेंटम दिखाई दे सकता है

7-BALRAMPUR CHINI (Green)

ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 510 रुपये तय किया है

8-TRIVENI ENGG (Green)

ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 415 रुपये तय किया है

9-CONCOR (Green)

जेफरीज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 775 रुपये से बढ़ाकर 825 रुपये तय किया है

10-INDIGO (Green)

UBS ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3300 रुपये तय किया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।