Stocks on Broker's Radar: मुथूट फाइनेंस, पिरामल एंटरप्राइजेज और टोरेंट पावर आज ब्रोकरेजेज ने लगाया बड़ा दांव

MUTHOOT FINANCE पर सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एनआईएम सुस्त रही जबकि लोन ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक धीमी हो गई। अगले कुछ तिमाहियों तक लोन ग्रोथ का दबाव बना रहेगा ऐसी उम्मीद है। सोने की कीमतों में बड़े पैमाने पर स्थिरता के कारण लोन ग्रोथ पर दबाव दिख रहा है

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 10:06 AM
PIRAMAL ENTERPRISES पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 855 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: मुथूट फाइनेंस (MUTHOOT FINANCE) का Q2 में NIM 5 तिमाहियों में सबसे कम रहा। AUM करीब 21% बढ़कर 69002 करोड़ रुपये रहा। Q2 में लोन ग्रोथ 3 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गई। Q2 में गोल्ड AUM ग्रोथ 19.5% रही। सीएलएसए ने इस स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। वहीं पीरामल एंटरप्राइजेज (PIRAMAL ENTERPRISES) घाटे से मुनाफे में आई। कंपनी को 1536.4 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 48.2 करोड़ रुपये का मुनाफा है। कंपनी की Q2 में NNPA 1.5% पर बरकरार है। लिहाजा आज ये स्टॉक भी ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है। इसके अलावा ब्रोकरेजेज ने टोरेंट पावर (TORRENT POWER) पर भी अपना नजरिया पेश किया है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेजेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    CLSA ON MUTHOOT FINANCE

    सीएलएसए ने मुथूट फाइनेंस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एनआईएम और ज्यादा सुस्त रही जबकि ऋण वृद्धि उम्मीद के मुताबिक धीमी हो गई। उम्मीद है कि अगले कुछ तिमाहियों तक ऋण वृद्धि का दबाव बना रहेगा। सोने की कीमतों में बड़े पैमाने पर स्थिरता के कारण ऋण वृद्धि का दबाव दिख रहा है। एनआईआई कटौती के कारण पीएटी अनुमान में 6-7% की कटौती की है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई


    JEFFERIES ON PIRAMAL ENTERPRISES

    जेफरीज ने पीरामल एंटरप्राइजेज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 855 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का कर पूर्व मुनाफा हमारे अनुमान से काफा कम रहा। लोन मिक्स में बदलाव और स्टेबल एसेट क्वालिटी के कारण एनआईएम में तिमाही आधार पर सुधार हुआ है।

    MS ON TORRENT POWER

    मॉर्गन स्टैनली ने टोरेंट पावर पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का रेवन्यू, EBITDA और PAT हमारे अनुमान की तुलना में -4%, +8%, +12% पर देखने को मिले। मर्चेंट सेल्स से RLNG गेन और मुनाफा 25.0 करोड़ (Q2FY23 में 170 करोड़) रहा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।