Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- PIRAMAL ENTERPRISES पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है Q2 में सालाना आधार पर 1536 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 48 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। Q2 में कंसोलिडेटेड आय 1894 करोड़ रुपये से बढ़कर 2193 करोड़ रुपये रही
SHARDA MOTOR पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q2 में आय 697 करोड़ रुपये से बढ़कर 762 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 करोड़ रुपये रहा
Top 20 Stocks Today-दूसरी तिमाही में मुथूट फाइनेंस के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 5 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंची। मुनाफे में 14% की बढ़त रही। इसकी वजह से फाइनेंस शेयरों में एक्शन दिख सकता है। वहीं पीरामल एंटरप्राइजेज के भी कमजोर नतीजे आये। ब्याज से कमाई 9% घटी। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PIRAMAL ENTERPRISES और SHARDA MOTOR सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। सालाना आधार पर Q2 में 1536 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 48 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। Q2 में कंसोलिडेटेड आय 1894 करोड़ रुपये से बढ़कर 2193 करोड़ रुपये रही
2) MUTHOOT FINANCE (RED)
Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। सालाना आधार पर Q2 में NII 1572 करोड़ रुपये से बढ़कर 1858 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 867 करोड़ रुपये से बढ़कर 991 करोड़ रुपये रहा
3) AUROBINDO PHARMA (Green)
सालाना आधार पर Q2 में आय 5739 करोड़ रुपये से बढ़कर 7219 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 409 करोड़ रुपये से बढ़कर 757 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 791 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,373.5 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA मार्जिन 13.6% से बढ़कर 19% रही
4) BEML (Green)
सालाना आधार पर Q2 में आय 805 करोड़ रुपये से बढ़कर 917 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA 42 करोड़ रुपये से बढ़कर 62 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA मार्जिन 5.2% से बढ़कर 6.7% रही
5) CAMPUS ACTIVEWEAR (RED)
सालाना आधार पर Q2 में आय 333 करोड़ रुपये से घटकर 259 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 14 करोड़ रुपये से घटकर 0.3 करोड़ रुपये रहा।
6) NCC (RED)
सालाना आधार पर Q2 में कंसोलिडेटेड आय 3,373.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,719.6 करोड़ रुपये रही। Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 137.5 करोड़ रुपये से घटकर `86.5 करोड़ रुपये रहा
7) HAL (Green)
एयरबस के साथ MRO (मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग) फैसिलिटी के लिए करार किया। A-320 फैमिली एयरक्राफ्ट के लिए करार किया। एयरबस A-320 फैमिली टूल पैकेज सप्लाई करेगी
8) ALLCARGO LOGISTICS (Green)
आज कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर बोर्ड आज चर्चा करेगा
9) DHANLAXMI BANK (RED)
Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q2 में ब्याज से आय 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 121 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 23 करोड़ रुपये रहा
Q2 में आय 697 करोड़ रुपये से बढ़कर 762 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 करोड़ रुपये रहा।
2- FORCE MOTORS (Green)
Q2 में आय 1264 करोड़ रुपये से बढ़कर 1801 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 94 करोड़ रुपये रहा
3- SUBROS (Green)
Q2 में आय 695 करोड़ रुपये से बढ़कर 813 करोड़ रुपये रहा। Q2 में मुनाफा 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 26 करोड़ रुपये रहा।
4- ACE (Green)
Q2 में आय 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 673 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 34 करोड़ रुपये से बढ़कर 74 करोड़ रुपये रहा
5- RAMKY INFRA (Green)
Q2 में आय 339 करोड़ रुपये से बढ़कर 581 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये रहा
6- SUVEN PHARMA (Red)
Q2 में आय 278 करोड़ रुपये से गिरकर 231 करोड़ रुपये रही। Q2 में मुनाफा 72 करोड़ रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये रहा। Q2 में मार्जिन 36% से बढ़कर 42% हुआ
7-PAGE IND (Red)
मैक्वयारी ने पेज इंडस्ट्रीज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 31,000 रुपये तय किया है
8-APOLLO HOSPITAL (Green)
मॉर्गन स्टैनल ने अपोलो हॉस्पिटल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 6,101 रुपये तय किया है
9-E-CLERX (Green)
मुनाफा 26.7% बढ़कर 135.1 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय 5.5% बढ़कर 721.7 करोड़ रुपये रही
10-RAMCO CEMENTS (Green)
DAM Cap ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,130 रुपये तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)