Get App

Stocks On Broker's Radar: भारती एयरटेल, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आईटीसी, एचएएल के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

Bharti Airtel पर एचएसबीसी ने बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरु किया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट 1985 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि इसका ग्रोथ के ट्रिगर कायम है। इसके ARPU में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रॉडबैंड के विस्तार से ग्रोथ में मदद मिल रही है। ऊंचे फ्री कैश फ्लो और डिविडेंड से भी ग्रोथ में मदद मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 10:30 AM
Stocks On Broker's Radar: भारती एयरटेल, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आईटीसी, एचएएल के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर
HAL पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5440 रुपये तय किया है

Stocks On Broker's Radar: बाजार में आज शुरुआत में कमजोरी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। लेकिन कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर की मंजूरी मिलने से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर 6 परसेंट भागा। इधर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में भी जोश दिखाई दिया। IOC, BPCL 2-2 परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एचएल का स्टॉक तीन ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। तीनों ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इसके अलावा भारती एयरटेल, जीएमआर एयरपोर्ट्स और आईटीसी पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी राय दी है। जानते हैं सभी स्टॉक्स के टारगेट प्राइस-

HSBC ON BHARTI AIRTEL

एचएसबीसी ने टेलीकॉम सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक पर बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरु किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि इसका ग्रोथ के ट्रिगर कायम है। इसके ARPU में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रॉडबैंड के विस्तार से ग्रोथ में मदद मिल रही है। ऊंचे फ्री कैश फ्लो और डिविडेंड से भी ग्रोथ में मदद मिल सकती है। उनका कहना है कि कंपनी का FY25 में कैपेक्स घट सकता है। बेहतर कैपिटल रिटर्न के लिए इंडस्ट्री में टैरिफ हाइक की जरूरत है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट 1985 रुपये तय किया है।

JEFFERIES ON GMR AIRPORTS

जेफरीज ने जीएमआर एयरपोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 92 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY26 में सालाना आधार पर EBITDA ग्रोथ 40% संभव है। उनका कहना है कि कंपनी कई साल के बाद मुनाफे आएगी। कंपनी कंसल्टेशन पेपर में दिए गए सलाह के मुताबिक एयरो टैरिफ फाइनल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें