बैंक, कैपिटल गुड्स, रोड, डिफेंस और रेलवे से जुड़े शेयर अच्छे, खपत वाले शेयरों से अभी रहें दूर

नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट ग्रुप के संतोष पांडे ने कहा कि वर्तमान स्तर से बाजार में और गिरावट आने की आशंका सीमित है। अब या तो बाजार कंसोलिडेट होगा या फिर इसमें तेजी आएगी। संक्षेप में कहें तो बाजार इस समय लंबी अवधि की खरीदारी के नजरिए से अच्छा नजर आ रहा है। मंहगाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष खुदरा महंगाई हमें 6 फीसदी के नीचे स्थिर होती नजर आ सकती है। इसकी वजह हाई बेस इफेक्ट होगी। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर अब अपने पीक पर पहुंच गया है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 6:52 PM
मंहगाई पर बात करते हुए संतोष पांडे ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष खुदरा महंगाई हमें 6 फीसदी के नीचे स्थिर होती नजर आ सकती है

नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट ग्रुप (Nuvama Professional Clients Group) के प्रेसीडेंट और हेड संतोष पांडे (Santosh Pandey) ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर मनीकंट्रोल के साथ एक लंबी बातचीत की है। यहां हम इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं। इस बातचीत में संतोष पांडे ने कहा कि आगे हमें बैंकिग सेक्टर की क्रेडिट ग्रोथ, मिड टीन (13-19 फीसदी) के बीच नजर आ सकती है। इसके साथ ही क्रेडिट की लागत और नेट इंट्रेस्ट मार्जिन में स्थिरता नजर आ सकती है। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर हमें निवेश के नजरिए से काफी अच्छा नजर आ रहा है।

वर्तमान स्तर से बाजार में और गिरावट आने की आशंका नहीं

इस बातचीत में संतोष पांडे ने आगे कहा कि वर्तमान स्तर से बाजार में और गिरावट आने की आशंका सीमित है। अब या तो बाजार कंसोलिडेट होगा या फिर इसमें तेजी आएगी। संक्षेप में कहें तो बाजार इस समय लंबी अवधि की खरीदारी के नजरिए से अच्छा नजर आ रहा है। बतातें चलें कि संतोष पांडे को कैपिटल मार्केट के तमाम क्षेत्रों का करीब 15 सालों का अनुभव है।


खुदरा महंगाई हमें 6 फीसदी के नीचे रहने की उम्मीद

मंहगाई पर बात करते हुए संतोष पांडे ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष खुदरा महंगाई हमें 6 फीसदी के नीचे स्थिर होती नजर आ सकती है। इसकी वजह हाई बेस इफेक्ट होगी। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर अब अपने पीक पर पहुंच गया है। इसके साथ ही बाजार में ब तक दरों में की गई बढ़ोतरी को पचा भी लिया है।

बैंक, कैपिटल गुड्स, रोड, डिफेंस और रेलवे से जुड़े शेयर अच्छे, खपत वाले शेयरों से अभी रहें दूर

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस समय बैंक, कैपिटल गुड्स, रोड, डिफेंस और रेलवे से जुड़े शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें आगे अच्छी तेजी आ सकती है।

Daily Voice: वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी के EPS में 12% ग्रोथ की उम्मीद, किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं

क्या यह खपत वाले शेयरों में खरीदारी का समय है? इस सवाल का जवाब देते हुए पांडे ने कहा कि अभी हमें अपने पोर्टफोलियो में इस सेक्टर को जोड़ने के लिए इंतजार करना चाहिए। हालांकि इस समय देश में कई ऐसी मिडकैप कंपनियां हैं जो अच्छी नजर आ रही हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।