Dividend Stocks: Infosys, Tata Elxsi समेत 6 कंपनियों के डिविडेंड के लिए 10 जून रिकॉर्ड डेट, ₹75 प्रति शेयर तक है अमाउंट

Dividend Stocks: रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। लिस्ट में टाटा ग्रुप की 3 कंपनियां शामिल हैं

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सबसे ज्यादा 75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड Tata Elxsi देने वाली है।

बुधवार, 10 जून 6 कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। इसी तारीख पर ये शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा ग्रुप की 3 कंपनियां, इंफोसिस, इंडियन बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये 6 कंपनियां 75 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना डिविडेंड देने का फैसला किया है..

टाटा ग्रुप की कौन सी कंपनियां

Tata Chemicals: यह कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 26 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 30 जून को या उसके बाद किया जाएगा। टाटा केमिकल्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 11 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर में 8 जून को गिरावट है। कीमत एक साल में 23 प्रतिशत नीचे आई है। 2 सप्ताह में यह लगभग 7 प्रतिशत टूटा है।


Tata Elxsi: यह अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का शानदार फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह मीटिंग 24 जून को होने वाली है। मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 30 जून को या उसके बाद किया जाएगा। टाटा एलेक्सी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्ट, कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्टेशन जैसी कई इंडस्ट्रीज को डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। शेयर में 8 जून को गिरावट है। शेयर की कीमत एक साल में 34 प्रतिशत नीचे आई है। अप्रैल में शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी थी। टारगेट प्राइस घटाकर 3,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। HDFC Securities ने 'एड' रेटिंग बरकरार रखी थी और टारगेट घटाकर 4,825 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। ICICI Securities ने रेटिंग 'सेल' से बढ़ाकर 'रिड्यूस' कर दी थी और 4380 रुपये का टारगेट दिया था।

Tata Investment Corporation: यह नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 1 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 2 जुलाई को या उसके बाद किया जाएगा। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 27 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर में 8 जून को गिरावट है। कीमत 3 साल में 178 प्रतिशत चढ़ी है।

Infosys

IT कंपनी इंफोसिस अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। कंपनी की 23 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। पेमेंट 25 जून को किया जाएगा। इंफोसिस इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 21 रुपये का अंतरिम और 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

शेयर में 8 जून को गिरावट है। कीमत एक साल में 24 प्रतिशत गिरी है। अप्रैल महीने में जेफरीज ने इंफोसिस के शेयर के लिए 'होल्ड' रेटिंग दोहराई थी। टारगेट प्राइस घटाकर 1235 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। मॉर्गन स्टेनली ने 'इक्वलवेट' रेटिंग बरकरार रखी थी लेकिन टारगेट प्राइस 1760 रुपये से घटाकर 1380 रुपये कर दिया था। नोमुरा ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी थी लेकिन टारगेट 1630 रुपये से बढ़ाकर 1640 रुपये कर दिया था।

सिटी ने 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी थी और टारगेट प्राइस घटाकर 1300 रुपये कर दिया था। मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग और 1450 रुपये का टारगेट प्राइस दोहराया था। HDFC Securities ने भी 'बाय' रेटिंग और 1550 रुपये का टारगेट बरकरार रखा था।

Thomas Cook Share Price: गिरते बाजार में टूर एंड ट्रैवल कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 16% तक भरी उड़ान

Indian Bank

यह बैंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 18.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाला है। वित्त वर्ष 2025 के लिए बैंक ने 16.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 8 जून को शेयर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। एक साल में कीमत 33 प्रतिशत और 3 साल में लगभग 200 प्रतिशत चढ़ी है। अप्रैल महीने में ब्रोकरेज आनंद राठी ने इंडियन बैंक के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए 1051 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।

Seshasayee Paper and Boards

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 20 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 8 जून को शेयर में गिरावट है। 2 साल में शेयर 32 प्रतिशत और 3 महीनों में 12 प्रतिशत नीचे आया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।