DRChoksey Finserv के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकते हैं, जो शुक्रवार के क्लोजिंग भाव से लगभग 55 प्रतिशत ऊपर है। उन्हें उम्मीद है कि ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस में मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और लिस्टेड जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की हिस्सेदारी से कंपनी को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे अपने टारगेट प्राइस को और बढ़ा सकते हैं।
CNBC आवाज़ से हुई बातचीत में चोकसी ने कहा कि उनका लगभग 1,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को डीजल रिफाइनिंग के मजबूत मार्जिन से फायदा हुआ और दिसंबर तिमाही में भी उसे यह फायदा मिल सकता है। चोकसी का 1,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस, शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 55 प्रतिशत और आज के क्लोजिंग प्राइस से 38 प्रतिशत से अधिक की बढ़त का संकेत दे रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का O2C कारोबार, रिफाइनिंग मार्जिन बनेंगे ग्रोथ ड्राइवर
चोकसी ने कहा कि सितंबर तिमाही में रिलायंस का रिफाइनिंग और निर्यात का झुकाव साफ तौर पर अफ्रीकी और यूरोपीय बाजारों की ओर नजर आया। उन्होंने आगेकहा कि कंपनी वेनेजुएला से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीद रही है और रिफाइंड उत्पादों का निर्यात पश्चिमी तथा अफ्रीकी बाजारों में कर रही है, जिससे उसे बेहतर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) का फायदा मिल रहा है।
चोकसी को उम्मीद है कि दिसंबर तिमाही में भी यह फायदा मिलता रहेगा, जिससे रिलायंस के O2C कारोबार के प्रदर्शन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सितंबर तिमाही में O2C से काफी मजबूत कमाई की उम्मीद थी, जिसका असर कंपनी के मुनाफे के में भी दिखा।
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 3.62 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही रेवेन्यू और 62,409 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये हो गया है।
जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी से रिलायंस के वैल्युएशन में होगी बढ़त
चोकसी ने स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद,जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस के निवेश से उसकी वैल्यूएशन में होने वाले संभावित बढ़त पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की हिस्सेदारी लगभग 63 प्रतिशत है और यह भी कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स अपने इश्यू प्राइस से करीब 40 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है।
चोकसी के अनुसार, मौजूदा स्तरों पर जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की हिस्सेदारी की वैल्यू,रिलायंस के प्रति शेयर लगभग 700 रुपये बैठती है। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने वाले डिस्काउंट के आधार पर,यह वैल्यू प्रति शेयर 700-800 रुपये के दायरे में हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि बाजार रिलायंस के अन्य बिजनेस के वैल्यू को सही ढंग से नहीं दिखा रहा है। मौजूदा स्तर पर यह शेयर अपनी वास्तविक कीमत से कम पर दिख रहा है।
देवेन चोकसी ने स्टॉक में आज आई तेजी का श्रेय तकनीकी कारकों देते हुए कहा कि एक लंबे समय तक सीमित दायरे में कारोबार करने और 1,150 रुपये के स्तर तक करेक्शन के बाद देखने के बाद बाजार में आज शॉर्ट कवरिंग आई है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।