Get App

Dividend Stocks: 29 मई को 12 कंपनियों के शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, ₹150 प्रति शेयर तक है अमाउंट

Dividend Stocks: कुछ कंपनियां फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं तो कुछ अंतरिम। सभी के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे

Ritika Singhअपडेटेड May 28, 2026 पर 12:16 PM
Dividend Stocks: 29 मई को 12 कंपनियों के शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, ₹150 प्रति शेयर तक है अमाउंट
याद रहे कि 29 मई को शेयर खरीदने पर इन घोषित हो चुके डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।

शुक्रवार, 29 मई को 12 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इन कंपनियों में बजाज ऑटो, टोरेंट फार्मा, ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ये 12 कंपनियां कुल मिलाकर 150 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। कुछ फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं तो कुछ अंतरिम। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना डिविडेंड देने का फैसला किया है..

Bajaj Auto

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹150 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹210 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। शेयर की वर्तमान कीमत बीएसई पर 10810.25 रुपये है। बजाज ऑटो का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा ₹2,746 करोड़ रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे ₹2,049 करोड़ से 34 प्रतिशत ज्यादा है। रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मार्च 2025 तिमाही में रेवेन्यू ₹12,148 करोड़ था।

Torrent Pharma

सब समाचार

+ और भी पढ़ें