Reliance Industries की AGM 19 जून को, फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी हुई तय

Reliance Industries Share Price: फाइनल डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 7 दिनों के अंदर शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्र​मोटर्स के पास है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Reliance Industries के शेयरहोल्डर्स को 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक की तारीख की घोषणा कर दी है। साथ ही फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस डिविडेंड के लिए 5 जून रिकॉर्ड डेट है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

फाइनल डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह बैठक 19 जून को होगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 7 दिनों के अंदर शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2025 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Reliance Industries का शेयर 6 महीने में 13 प्रतिशत कमजोर


कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बुधवार, 27 मई को BSE पर शेयर 1350 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद है। कंपनी का मार्केट कैप 18.26 लाख करोड़ रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,611.20 रुपये और एडजस्टेड लो 1,290 रुपये है। 6 महीने में शेयर 13 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्र​मोटर्स के पास है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। एक ने 'सेल' रेटिंग दी है। पिछले महीने सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस गोल्डमैन सैक्स ने तय किया, जो कि 1,910 रुपये प्रति शेयर है। नोमुरा ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,680 रुपये का टारगेट सेट किया। मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ 1,803 रुपये का टारगेट दिया है। CLSA ने 1,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है और रेटिंग 'आउटपरफॉर्म' रखी है।

मार्च 2026 तिमाही में मुनाफा 12 प्रतिशत घटा

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत कम होकर 16,971 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 19,407 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 298621 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।, जो मार्च 2025 तिमाही में 264573 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1075675 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 980,136 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 80775 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 69648 करोड़ रुपये था।

Ather Energy की इंश्योरेंस सेगमेंट में एंट्री, नई सब्सिडियरी शुरू; शुक्रवार को शेयर में दिख सकती है तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।