Ather Energy की इंश्योरेंस सेगमेंट में एंट्री, नई सब्सिडियरी शुरू; शुक्रवार को शेयर में दिख सकती है तेजी

Ather Energy Share Price: वैसे तो नई सब्सिडियरी को शुरू करने के लिए किसी खास सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी। लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह बिजनेस शुरू करने से पहले इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जरूरी मंजूरी लेगी

अपडेटेड May 28, 2026 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
एथर एनर्जी के बोर्ड ने दिसंबर, 2025 में एक नई सब्सिडियरी शुरू करने को मंजूरी दी थी।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड, इंश्योरेंस कॉरपोरेट एजेंट बिजनेस में उतर गई है। कंपनी ने इसके लिए 27 मई, 2026 को एथर इंश्योरेंस लिमिटेड नाम से एक नई सब्सिडियरी शुरू की। इसमें एथर एनर्जी की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह सब्सिडियरी इंश्योरेंस सेक्टर में एक कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर काम करेगी, जिसका मकसद इंश्योरेंस पॉलिसी देना और उन्हें आसान बनाना होगा। नई कंपनी में एथर एनर्जी ने शुरुआती पेड-अप शेयर कैपिटल को 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर खरीदा है।

एथर एनर्जी के बोर्ड ने दिसंबर, 2025 में एक नई सब्सिडियरी शुरू करने को मंजूरी दी थी। कहा था कि नई कंपनी कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करेगी। नई एंटिटी का प्राइमरी बिजनेस इंश्योरेंस ही रहेगा।

इसे बनाने के लिए किसी खास सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी। लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह बिजनेस शुरू करने से पहले इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से जरूरी मंजूरी लेगी।


शुक्रवार को चढ़ सकता है Ather Energy का शेयर

नए डेवलपमेंट से शुक्रवार, 29 मई को एथर एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को बाजार बकरीद के चलते बंद हैं। बीएसई पर शेयर की वर्तमान कीमत 956.10 रुपये है। एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 2980.76 करोड़ रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 36600 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में लगभग 200 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 3 महीनों में कीमत 34 प्रतिशत चढ़ी है।

मार्च तिमाही में 57 प्रतिशत घटा घाटा

एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत घटकर 100.23 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 234.36 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 74 प्रतिशत बढ़कर 1,174.66 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही में 676.8 करोड़ रुपये था।

Zydus Life के निवेशकों की चांदी, अब बायबैक में हिस्सा लेने पर मिलेंगे अधिक पैसे

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।