Get App

Stocks To Buy: 32% ऊपर चढ़ेगा यह रियल एस्टेट स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल का दांव, आपके पास है?

Stocks to Buy: इस दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों को लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने काफी बुलिश रुझान अपनाया है। मोतीलाल ओसवाल ने जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से करीब 32% अपसाइड है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर इतना बुलिश क्यों है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 4:29 PM
Stocks To Buy: 32% ऊपर चढ़ेगा यह रियल एस्टेट स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल का दांव, आपके पास है?
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि अपनी ब्रांड लीगसी के दम पर Aditya Birla Real Estate की प्री-सेल्स वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान सालाना 26% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ रही है। (File Photo- Pexels)

Stocks To Buy: आदित्य बिड़ला ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के शेयर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के तगड़े बुलिश रुझान पर आज 3% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो इसके शेयर नरम पड़े। हालांकि मोतीलाल ओसवाल के दिए टारगेट के हिसाब से इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देख सकते हैं। आज बीएसई पर यह 1.63% की गिरावट के साथ ₹1718.35 (Aditya Birla Real Estate Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.02% उछलकर ₹1770.65 तक पहुंचा था। ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग के साथ ₹2,275 के टारगेट प्राइस पर इसकी कवरेज शुरू की है। इसे कवर करने वाले सभी 8 एनालिस्ट्स ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।

Aditya Birla Real Estate पर क्यों है मोतीलाल ओसवाल बुलिश?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि अपनी ब्रांड लीगसी के दम पर कंपनी की प्री-सेल्स वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान सालाना 26% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अपनी शुरुआत से ही कंपनी ने खुद को प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में मजबूती से स्थापित किया है तो साथ ही में इसने कॉमर्शियल और रिटेल स्पेस में भी धाकड़ एंट्री की है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इसका बिजनेस मॉडल रीडेवलपमेंट अपॉर्च्यूनिटीज, ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट्स, और एसेट लाइट पार्टनरशिप्स पर आधारित है जिसे कुछ अधिग्रहणों से सपोर्ट मिल रहा है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कैपिटल एफिशिएंट स्ट्रैटेजी पर कंपनी तेजी से आगे बढ़ी है और इसके चलते वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ती प्री-सेल्स ₹8100 करोड़ रही जोकि वित्त वर्ष 2021 से सालाना 90% की सीएजीआर से बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें