Get App

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने इन 3 शेयरों की बढ़ाई रेटिंग, तिमाही नतीजे रहे दमदार, जानें नया टारगेट प्राइस

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों के बाद कई बड़ी कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी राय बदली है। उम्मीद से बेहतर नतीजों, मजबूत आउटलुक और हालिया गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए एनालिस्ट्स ने कुछ प्रमुख शेयरों की रेटिंग को बढ़ाया है। इनमें फार्मा, एग्रोकेमिकल और गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं

Vikrant singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:06 AM
Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने इन 3 शेयरों की बढ़ाई रेटिंग, तिमाही नतीजे रहे दमदार, जानें नया टारगेट प्राइस
Stocks to Buy: HSBC ने Rallis India के शेयरों की रेटिंग ‘Hold’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दी है

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों के बाद कई बड़ी कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी राय बदली है। उम्मीद से बेहतर नतीजों, मजबूत आउटलुक और हालिया गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए एनालिस्ट्स ने कुछ प्रमुख शेयरों की रेटिंग को बढ़ाया है। इनमें फार्मा, एग्रोकेमिकल और गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।

फार्मा सेक्टर में डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Labs) के शेयरों पर CLSA ने अपना रुख बदला है। ब्रोकरेज ने कंपनी की रेटिंग को ‘Sell’ से बढ़ाकर ‘Hold’ कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 1,210 रुपये तय किया है। CLSA का कहना है कि कंपनी ने दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों मोर्चों पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ब्रोकरेज ने कहा कि उभरते बाजारों और भारत में मजबूत ग्रोथ हुई है, जिसने रेवलिमिड की कम बिक्री के कारण US बिजनेस में आई गिरावट की कुछ हद तक भरपाई कर दी है।

CLSA के अनुसार, रेवलिमिड को छोड़कर अमेरिकी बिजनेस में सिंगल डिजिट ग्रोथ की संभावना है, जबकि भारत और दूसरे उभरते बाजारों में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) को संभावित नए रेवेन्यू ड्राइवर के रूप में भी जिक्र किया है। इस दवा को भारत में मंजूरी मिल चुकी है और 21 मार्च को लॉन्च करने की योजना है। कनाडा में भी इसके लिए रिव्यू रिस्पॉन्स दाखिल किया गया है, जहां मई 2026 तक फैसला आने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब 80 देशों में फाइलिंग की तैयारी की जा रही है। CLSA का मानना है कि भारत और उभरते बाजार आने वाले समय में Dr Reddy’s के लिए स्थिर और टिकाऊ ग्रोथ का आधार बन सकते हैं।

एग्रोकेमिकल सेक्टर में रैलिस इंडिया (Rallis India) को लेकर HSBC ने पॉजिटिव नजरिया अपनाया है। ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को ‘Hold’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 300 रुपये तय किया है। HSBC का कहना है कि चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद कंपनी का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। एडजस्टेड शुद्ध मुनाफा अनुमान से अधिक रहा और कंपनी के सभी बिजनेस सेगमेंट्स ने अच्छा योगदान दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें