Stocks to Buy: दलाल स्ट्रीट पर इस समय नतीजों का सीजन चल रहा है। शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रहे हैं। बाजार के एक्सपर्ट्स से लेकर रिटेल निवेशक तक, सभी इन कंपनियों के नतीजों पर काफी बारीकी से नजर रखते हैं। इन नतीजों से न सिर्फ कंपनियों के पिछले प्रदर्शन, बल्कि उनके आगे की ग्रोथ और भविष्य योजनाओं को लेकर भी संकेत मिलता है। यहां हम आपको 5 ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिनके मार्च तिमाही के नतीजे बाजार को काफी पसंद आए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन कंपनियों का शेयर खरीदने पर निवेशकों को 41% तक का रिटर्न मिल सकता है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज की माने तो जिंदल स्टील एंड पावर के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 41% तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज ने मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों को 'BUY (खरीदें)' रेटिंग दी है और इसके लिए 750.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरों में मौजूदा स्तर से 31.35 फीसदी की तेजी का अनुमान जताया है। इंडियन ऑयल के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने इसके शेयरों को 'खरीदें (Buy)' की रेटिंग दी है और इसके लिए 115.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल ने सफारी इंडस्ट्रीज के शेयरों में मौजूदा स्तर से 30.44 फीसदी की तेजी का अनुमान जताया है। सफारी इंडस्ट्रीज के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने इसके शेयरों को खरीदें (Buy) की रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2470.80 रुपये कर दिया है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के शेयरों में मौजूदा स्तर से 27.11 फीसदी की उछाल का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों पर अपनी खरीदें (Buy) की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 732.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Chokesey) ने सिप्ला के शेयरों में मौजूदा स्तर से 26.31 फीसदी की उछाल का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने सिप्ला के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इसकी रेटिंग को होल्ड से बढ़ाकर खरीदें (Buy) कर दिया है और इसके लिए 1167.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।