Stocks to Buy: 60% तक उछल सकता है राधाकिशन दमानी का यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म CLSA ने लगाया दांव

Stocks to Buy: डीमार्ट (Dmart) की पैरेंट कंपनी एवेन्यु सुपरमार्ट्स के शेयरों में सोमवार 30 मार्च को शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवरी देखने को मिली। इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर पर अपनी ‘हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसमें करीब 60% तक तेजी की संभावना जताई है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Buy: CLSA की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले तीन दिनों में 9 नए स्टोर खोले हैं

Stocks to Buy: डीमार्ट (Dmart) की पैरेंट कंपनी एवेन्यु सुपरमार्ट्स के शेयरों में सोमवार 30 मार्च को शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवरी देखने को मिली। इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर पर अपनी ‘हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसमें करीब 60% तक तेजी की संभावना जताई है।

CLSA ने एवेन्यु सुपरमार्ट्स के शेयर के लिए 6,185 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके पिछले 3,903.2 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लगभग 58.5% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का आक्रामक स्टोर विस्तार आने वाले समय में ग्रोथ का सबसे बड़ा ड्राइवर साबित होगा।

उम्मीद से ज्यादा स्टोर ओपनिंग

CLSA की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले तीन दिनों में 9 नए स्टोर खोले हैं, जिससे कुल स्टोर संख्या बढ़कर 481 हो गई है। वित्त वर्ष के दौरान अब तक कंपनी 66 नए स्टोर खोल चुकी है, जबकि शुरुआती अनुमान 60 स्टोर का था। यानी कंपनी ने अपने टारगेट से करीब 10% ज्यादा विस्तार किया है।


मार्च तिमाही (Q4) में ही कंपनी ने 39 नए स्टोर खोले हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में खुले 28 स्टोर से काफी ज्यादा है।

मजबूत तिमाही नतीजों से भी सपोर्ट

कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। दिसंबर तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर ₹856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसका रेवेन्यू भी इस दौरान 3.3 प्रतिशत बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ऑपरेटिंग मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 20.2 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ ₹1,463 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन में भी सुधार देखा गया और यह 7.7 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया। यह दिखाता है कि कंपनी न सिर्फ अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है, बल्कि लागत मैनेजमेंचट और ऑपरेशनल दक्षता पर भी लगातार ध्यान दे रही है।

एनालिस्ट्स की मिली-जुली राय

हालांकि ब्रोकरेज हाउस की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। डीमार्ट के शेयर को कवर करने वाले कुल 29 एनालिस्ट्स में 10 ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है। 11 ने ‘होल्ड’ की रेटिंग दी है। वहीं 8 ने इस शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग दी है

शेयर में रिकवरी

सोमवार को सुबह करीब 10:25 बजे Avenue Supermarts का शेयर अपने इंट्राडे लो से करीब 1.7% रिकवर होकर ₹3,942.2 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो लगभग 1% की बढ़त दिखाता है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 11.9% गिर चुका है, जिससे मौजूदा वैल्यूएशन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से भूचाल; सेंसेक्स 1,700 अंक टूटा, निफ्टी 22,400 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।