Stocks to Buy: 61% तक रिटर्न कमाने का मौका, एक्सपर्ट की इन 10 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म्स ने 10 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 61% तक तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें बैंकिंग, आईटी, रियल एस्टेट और एनर्जी सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड May 10, 2026 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
Jefferies ने Coforge पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,620 रुपये से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है।

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लगभग सपाट क्लोजिंग दी। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और रुपये की कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाए रखा।

इसी बीच चौथी तिमाही के नतीजों के दौरान कई बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स ने अलग-अलग शेयरों पर अपनी नई राय दी है। आइए उहमने उन कंपनियों को चुना है, जहां ब्रोकरेज हाउस आने वाले समय में अच्छे रिटर्न की उम्मीद जता रहे हैं।

CG Power


Motilal Oswal Financial Services ने CG Power पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का टारगेट प्राइस 940 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्तर से शेयर में 13% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के पावर सिस्टम बिजनेस ने FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस डिवीजन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 46% बढ़ा, जबकि PBIT में 68% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर एग्जीक्यूशन और कैपेसिटी एक्सपैंशन कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं।

BSE

Nuvama Institutional Equities ने BSE का टारगेट प्राइस 3,760 रुपये से बढ़ाकर 4,570 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि यहां से शेयर में करीब 15.3% तक उछाल आ सकता है। Q4FY26 में कंपनी की इंडेक्स ऑप्शंस मार्केट हिस्सेदारी बढ़कर 29.9% पहुंच गई। इससे कंपनी की आय में सालाना आधार पर 85% और तिमाही आधार पर 26% की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल 2026 में पांच एक्सपायरी होने और मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम की वजह से BSE की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 37% तक पहुंच गई।

Waaree Energies

Motilal Oswal ने Waaree Energies पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 3,850 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब 19% तक का रिटर्न मिल सकता है। कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते सोलर एनर्जी सेक्टर पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग विस्तार, बैकवर्ड इंटीग्रेशन, रूफटॉप सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसे क्षेत्रों पर तेजी से काम कर रही है।

Ather Energy

Nomura ने Ather Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और शेयर के लिए 1,120 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि यहां से शेयर में करीब 20% की तेजी दिख सकती है। कंपनी की डिमांड अभी सप्लाई से ज्यादा बनी हुई है और ईंधन की बढ़ती कीमतें भी कंपनी के लिए सकारात्मक साबित हो सकती हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का नया EL प्लेटफॉर्म बाजार का आकार 50% तक बढ़ा सकता है और लागत घटाने में मदद करेगा।

Kotak Mahindra Bank

Motilal Oswal ने Kotak Mahindra Bank पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 470 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर में यहां से करीब 23% तक की चढ़ाई देखने को मिल सकती है। बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है और क्रेडिट कॉस्ट नियंत्रण में है। इसके अलावा नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। ब्रोकरेज ने FY27-28 के लिए अपने प्रॉफिट अनुमान में भी करीब 2% की बढ़ोतरी की है।

One97 Communication

Emkay Global ने Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communication पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 1,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर से शेयर करीब 25% तक का फायदा करा सकता है। डिजिटल पेमेंट इंसेंटिव कम होने के बावजूद कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन स्थिर रहा। लेंडिंग, मर्चेंट पेमेंट और सब्सक्रिप्शन डिवाइस बिजनेस की वजह से रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत बनी रही।

Britannia Industries

Nuvama ने Britannia Industries पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और फिलहाल 7,530 रुपये का टारगेट दिया है। इससे शेयर में करीब 30% तक की मजबूती आने की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक प्रीमियम प्रोडक्ट्स, नए इनोवेशन और दूसरे कैटेगरी बिजनेस से कंपनी के मुख्य कारोबार को मजबूती मिल रही है। हालांकि बढ़ती लागत, कमजोर ऑपरेटिंग लीवरेज और पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी सप्लाई समस्याएं निकट भविष्य में चुनौती बनी हुई हैं।

Eternal

Axis Securities ने जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal को अपनी मई कन्विक्शन बास्केट में बरकरार रखा है और शेयर के लिए 360 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार यहां से शेयर में करीब 46% तक की शानदार तेजी आ सकती है। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर में दबाव के बावजूद ब्रोकरेज इसे मजबूत कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी प्ले मानता है। कंपनी की कमाई की स्थिरता और बिजनेस क्वालिटी इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाती है।

Godrej Properties

HSBC ने Godrej Properties पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 2,800 रुपये से बढ़ाकर 2,900 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि यहां से शेयर में करीब 52.6% तक की जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी तेजी से प्रोजेक्ट पूरे करने पर फोकस कर रही है। इसकी वजह से आने वाले वर्षों की कमाई के अनुमान में बदलाव किया गया है।

Coforge

Jefferies ने Coforge पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,620 रुपये से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 61% तक का बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। बेहतर मार्जिन और मजबूत फ्री कैश फ्लो कन्वर्जन इसकी सबसे बड़ी ताकत रहे। कंपनी का EBIT मार्जिन बढ़कर 16.6% तक पहुंच गया।

नए हफ्ते के लिए ये शेयर एक्सपर्ट सुदीप शाह की टॉप चॉइस, बैंक निफ्टी को नई तेजी के लिए तोड़नी होगी 56100 की दीवार

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।