Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने दो फार्मा कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ये दोनों कंपनियां हैं- सुवेन फार्मा लिमिटेड (Suven Pharma Ltd) और पीरामल फार्मा लिमिटेड (Piramal Pharma Ltd)। ब्रोकरेज ने मंगलवार 8 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इन दोनों शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है। गोल्डमैन सैक्स ने सुवेन फार्मा के शेयर को 1,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवर करना शुरू किया है। यह इसके 1,054 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में करीब 28% तेजी की संभावना दिखाता है।
वहीं पीरामल फार्मा के लिए ब्रोकरेज ने 275 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो 217.87 रुपये के पिछले बंद स्तर से 26% तक की तेजी की संभावना दिखाता है।
Suven Pharma के लिए क्या है गोल्डमैन सैक्स का अनुमान?
- एम्पाग्लिफ्लोजिन, फिनेरेनोन और एंटीबॉडी ड्रग कॉन्जुगेट्स (ADCs) सहित इसकी तीन से पांच दवाओं की मांग में लगातार ग्रोथ।
- जोंगरटिनिब, नेरंडोमिलास्ट जैसी नई दवाओं को मंजूरी मिलने की संभावना
- Cohance, Sapala और NJ Bio जैसी अधिग्रहित कंपनियों का सफल एकीकरण
- एग्रो केमिकल सेक्टर में सुधार
इसके चलते गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट मध्यम अवधि में 20% CAGR की दर से बढ़ सकती है।
Piramal Pharma पर क्या कहता है गोल्डमैन सैक्स?
ब्रोकरेज को भरोसा है कि Piramal Pharma अपने सेक्टर में सबसे अधिक प्रॉफिट ग्रोथ वाली कंपनियों में से एक बनने के लिए तैयार है। ब्रोकरेज ने इसकी कंपनी की मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज को बताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि कंपनी का प्रॉफिट-बिफोर-टैक्स मार्जिन वित्त वर्ष 2028 तक बढ़कर 16% से अधिक हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 2024 में महज 3 प्रतिशत था।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इसके पीछे 3 मुख्य कारणों को गिनाया है-
- कंपनी का CDMO बिजनेस FY26 के बाद मजबूती से बढ़ने की संभावना
- CHG क्षमता का मौजूदा वित्त वर्ष से विस्तार
- ICH बिजनेस में टर्नअराउंड
बता दें कि सुवेन फार्मा और पीरामल फार्मा दोनों ही कंपनियों पर एनालिस्ट्स की राय पॉजिटिव है। सुवने फार्मा के शेयर को कवर करने वाले सभी 6 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को 'buy' रेटिंग दी है और पीरामल फार्मा को भी कवर करने वाले सभी 14 एनालिस्ट्स ने इसे 'Buy' रेटिंग दी हुई है। हालांकि इस साल अबतक ये दोनों शेयर दबाव में रहे हैं। इस साल अब तक Suven Pharma में कुल 15.64% और Piramal Pharma में 6.1% की गिरावट देखी गई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।