Get App

इन 2 शेयरों पर ट्रंप टैरिफ का नहीं पड़ेगा असर? 28% तक आ सकती है तेजी, गोल्डमैन सैक्स ने दी 'Buy' की सलाह

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने दो फार्मा कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ये दोनों कंपनियां हैं- सुवेन फार्मा लिमिटेड (Suven Pharma Ltd) और पीरामल फार्मा लिमिटेड (Piramal Pharma Ltd)। ब्रोकरेज ने मंगलवार 8 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इन दोनों शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है। गोल्डमैन सैक्स ने सुवेन फार्मा के शेयर को 1,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवर करना शुरू किया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 11:44 AM
इन 2 शेयरों पर ट्रंप टैरिफ का नहीं पड़ेगा असर? 28% तक आ सकती है तेजी, गोल्डमैन सैक्स ने दी 'Buy' की सलाह
Stocks to Buy: पीरामल फार्मा के लिए गोल्डमैन सैक्स ने 275 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने दो फार्मा कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ये दोनों कंपनियां हैं- सुवेन फार्मा लिमिटेड (Suven Pharma Ltd) और पीरामल फार्मा लिमिटेड (Piramal Pharma Ltd)। ब्रोकरेज ने मंगलवार 8 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इन दोनों शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है। गोल्डमैन सैक्स ने सुवेन फार्मा के शेयर को 1,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवर करना शुरू किया है। यह इसके 1,054 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में करीब 28% तेजी की संभावना दिखाता है।

वहीं पीरामल फार्मा के लिए ब्रोकरेज ने 275 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो 217.87 रुपये के पिछले बंद स्तर से 26% तक की तेजी की संभावना दिखाता है।

Suven Pharma के लिए क्या है गोल्डमैन सैक्स का अनुमान?

गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहेगा और उसमें स्ट्रक्चरल ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने इसके पीछे 4 मुख्य कारण बताए हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें