Stocks to Buy: जेफरीज ने इन 7 नए शेयरों पर लगाया दांव, चौतरफा गिरावट के बीच दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी “बॉटम-अप टॉप आइडियाज” सूची में सात नए शेयरों को शामिल किया है। इस सूची में कुल 23 शेयरों पर “बाय” रेटिंग और 8 शेयरों पर “अंडरपरफॉर्म” की रेटिंद दी गई है। नए शामिल किए गए शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, ग्रो, भारत फोर्ज, JSW स्टील, इटरनल और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to Buy: मैक्स हेल्थकेयर आने वाले 3-4 सालों में अपनी बेड क्षमता दोगुनी करने की योजना बना रही है

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी “बॉटम-अप टॉप आइडियाज” सूची में सात नए शेयरों को शामिल किया है। इस सूची में कुल 23 शेयरों पर “बाय” रेटिंग और 8 शेयरों पर “अंडरपरफॉर्म” की रेटिंग दी गई है। नए शामिल किए गए शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, ग्रो, भारत फोर्ज, JSW स्टील, इटरनल और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों में आने वाले सालों में मजबूत ग्रोथ की संभावना है।

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

जेफरीज का मानना है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोन ग्रोथ के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। कम लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो और स्थिर एसेट क्वालिटी इसके लिए पॉजिटव पहलू हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच बैंक के लोन में लगभग सालाना 13 प्रतिशत CAGR की ग्रोथ हो सकती है। इसी अवधि में कोर अर्निंग्स में लगभग 12 प्रतिशत की CAGR और 2027 तक रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) करीब 15 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जेफरीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,300 रुपये कर दिया है।

2. ग्रो (Groww)


ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स के लिए जेफरीज को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की आय लगभग 29 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकती है। बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते EBITDA मार्जिन में लगभग 700 बेसिस प्वाइंट का सुधार संभव है। इससे अगले तीन वर्षों में कंपनी की आय में लगभग 36 प्रतिशत की CAGR देखने को मिल सकती है। इस शेयर के लिए 195 रुपये का टारगेट मूल्य दिया गया है।

3. स्टार हेल्थ इंश्योरेंस (Star Health Insurance)

भारत की प्रमुख प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के लिए जेफरीज ने प्रीमियम आय में मजबूत ग्रोथ का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 16 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकता है। नए उत्पादों, डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों में निवेश और प्राइसिंग सुधार से कंपनी की लॉस रेशियो में भी सुधार देखने को मिल सकता है। जेफरीज ने इस शेयर के लिए 660 रुपये का टारगेट मूल्य तय किया है।

4. भारत फोर्ज (Bharat Forge)

भारत फोर्ज के ऑपरेटिंग आउटलुक में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जेफरीज के अनुसार अमेरिका में ट्रक चक्र के निचले स्तर पर पहुंचने, भारत में ट्रक मांग में सुधार और डिफेंस सेक्टर में बढ़ते अवसरों से कंपनी को फायदा हो सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की अर्निंग्स में लगभग 33 प्रतिशत CAGR की ग्रोथ हो सकती है।

5. जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)

जेफरीज के अनुसार JSW स्टील तेजी से अपनी क्षमता बढ़ाकर भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी बन गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2010 में 8 मिलियन टन क्षमता से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 तक लगभग 34 मिलियन टन क्षमता हासिल कर ली है। कंपनी सितंबर 2027 तक इसे 42 मिलियन टन और 2031 तक लगभग 50 मिलियन टन तक बढ़ाने की योजना बना रही है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 1,400 रुपये का टारगेट मूल्य तय किया है।

6. इटरनल (Eternal)

इटरनल की फूड डिलीवरी बिजनेस में 15 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ जारी है और कंपनी का मुनाफा भी सुधर रहा है। कंपनी की क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट तेज वृद्धि दर्ज कर रही है और इस सेगमेंट में ब्रेक-ईवन हासिल करने वाली यह प्रमुख कंपनियों में शामिल है। अक्टूबर 2025 के उच्च स्तर से करीब 32 प्रतिशत गिरावट के बाद जेफरीज का मानना है कि इस शेयर में मौजूदा स्तर से अच्छा अपसाइड मिल सकता है।

7. मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare)

मैक्स हेल्थकेयर आने वाले 3-4 सालों में अपनी बेड क्षमता दोगुनी करने की योजना बना रही है। इसका बड़ा हिस्सा ब्राउनफील्ड विस्तार के जरिए होगा, जिससे ब्रेक-ईवन समय कम और EBITDA मार्जिन अधिक रह सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा CGHS मरीजों के लिए दरों में वृद्धि से कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है। जेफरीज को उम्मीद है कि कंपनी की आय में उच्च-टीन ग्रोथ और EBITDA में 20 प्रतिशत से अधिक CAGR देखने को मिल सकती है।

इन शेयरों की रेटिंग्स में बदलाव

जेफरीज ने अपनी “अंडरपरफॉर्म” सूची में हुंडई मोटर इंडिया, सिप्ला और विप्रो को शामिल किया है। वहीं पहले से जारी नेगेटिव रुख में बदलाव करते हुए डेल्हीवरी को “Buy” और लॉरस लैब्स को “Sell” रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: ईरान युद्ध गहराया, फिर भी नहीं बढ़ रहे डिफेंस स्टॉक; जानिए तीन बड़े कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।