Get App

जुलाई में ITC और SBI सहित इन 5 लार्जकैप शेयरों पर लगाएं दांव, 25% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to Buy: घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ( Axis Securities) ने उन सेक्टर्स के चुनिंदा लार्जकैप शेयरों को चुना है, जिनमें आगे चलकर ठोस रिटर्न देने की क्षमता हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म की सिफारिशों के आधार पर हम यहां 5 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो निकट भविष्य में 25 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकते हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 3:06 PM
जुलाई में ITC और SBI सहित इन 5 लार्जकैप शेयरों पर लगाएं दांव, 25% तक मिल सकता है रिटर्न
एक्सिस सिक्योरिटीज ने SBI के शेयरों में मौजूदा स्तर से 22% की की संभावना जताई है

Stocks to Buy in July: दलाल स्ट्रीट पर जून तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू होने वाला है। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ( Axis Securities) ने उन सेक्टर्स के चुनिंदा लार्जकैप शेयरों को चुना है, जिनमें आगे चलकर ठोस रिटर्न देने की क्षमता हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म की सिफारिशों के आधार पर हम यहां 5 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो निकट भविष्य में 25 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकते हैं।

बैंक अपने प्रतिस्पर्धियों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि बैंक ने ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी के मामले में अधिकतर बिंदुओं पर अच्छा प्रदर्शन किया है। वैल्यूएशन के मोर्चे पर ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक अभी भी आरामदायक स्थिति में है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने 1,150 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ इस शेयर पर अपनी 'Buy (खरीदें)' रेटिंग बनाए रखी है। यह इसके शेयरों में मौजूदा बाजार स्तर से 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना को दिखाता है।

2. मारुति सुजुकी इंडिया

कंपनी को उम्मीद है कि अच्छे ऑर्डर बुक और नए लॉन्चिंग के चलते इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। जिमी (Jimy) और फ्रोंक्स (Fronx) की लॉन्चिंग से इसे काफी उम्मीदे हैं। ब्रोकरेज ने कहा, "मजबूत ऑर्डर बुक, प्रीमियम SUV की अधिक बिक्री और CNG वाहनों की बिक्री में हिस्सेदारी बढ़ने से वित्त वर्ष 2024/25 में इसके ASP में सुधार होगा। साथ ही चिप की सप्लाई में सुधार और कमोडिटी की स्थिर कीमतों से वित्त वर्ष 2023-26 के दौरान इसका अनुमानित EBITDA 28% तक बढ़ सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें